IND vs ENG: आखिरी 3 टी-20 के लिए स्टार खिलाड़ी होने वाला है टीम इंडिया में शामिल, इस ऑलराउंडर पर लटकी तलवार

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम में एक धुआंधार ऑलराउंडर की भारतीय टीम में एंट्री होने वाली है।

Team India (38)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। जिसका दूसरा मैच 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जाएगा। आखिरी तीन टी-20 के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में बदलाव होने वाला है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार शिवम दुबे भारतीय दल में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

बाहर होने के लिए तैयार ये खिलाड़ी

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए नितीश कुमार रेड्डी को भारतीय दल में शामिल किया गया था। लेकिन स्टार खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी साइड स्ट्रेन की समस्या के कारण भारतीय दल से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

दुबे ने भारत के लिए आखिरी वनडे मैच अगस्त 2024 में श्रीलंका दौरे पर खेला था। इसके बाद वह पीठ में चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर टी-20 मैच नहीं खेल पाए थे। हालांकि बाद में इस खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दमदार वापसी की थी और 5 पारियों में 179.76 के स्ट्राइक रेट के साथ 151 रन बनाने के अलावा 3 विकेट भी चटकाए थे।

विज्ञापन

भारतीय टीम दमदार फॉर्म में

भारतीय टीम ने पहले टी-20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। कोलकाता में खेले गए पहले मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी की थी। इसके अलावा गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने मोर्चा संभाला था। आकाशदीप ने 2 सफलता ली थी और टी-20 में भारत के सबसे सफल गेंदबाज भी बने थे। इसके अलावा चक्रवर्ती को भी 3 सफलता मिली थी। दूसरा मैच चेन्नई में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ