IND vs SA: गिल और सूर्या की खराब फॉर्म पर शिवम दुबे ने दिया बड़ा बयान, बताया कब होगी वापसी

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. अब तक इस सीरीज में शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव का बल्ला नहीं चल सका है. दोनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. ऐसे में शिवम दुबे ने दोनों की फॉर्म पर बात की है. उनका बयान चर्चा में है.

cricket News - 2025-12-16T201746.650

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में अब तक 3 मैच खेले जा चुके हैं. 2 मुकाबले भारत ने जीते हैं, जबकि 1 मैच में साउथ अफ्रीका को जीत मिली है. भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है. चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच से पहले स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, जिसमें उन्होंने टीम इंडिया से जुड़े कई सवालों का जवाब दिया है.

विज्ञापन

शिवम दुबे ने दिया बड़ा बयान

शिवम दुबे ने सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की खराब फॉर्म पर बड़ा बयान दिया है. उनका मानना है कि गिल और सूर्या जल्द ही लय में लौटेंगे. उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि शुभमन गिल एक ऐला प्लेयर है, जिसका फॉर्म ऊपर नीचे होने के बाद भी उसका ऐवरेज और स्ट्राइक रेट काफी बेहतर है. वो पिछले काफी समय से टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. हर किसी प्लेयर के करियर में डाउनफॉल आता है, लेकिन मुझे लगता है कि गिल भारत का एक बेस्ट बैटर है.”

विज्ञापन

सूर्या की फॉर्म पर बात करते हुए दुबे ने कहा ‘सूर्या दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं. जब से वो खेल रहे हैं उनके प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड विराट कोहली के लगभग बराबर ही हैं. इसलिए उनकी बल्लेबाजी पर कोई शक नहीं किया जा सकता. वह एक ऐसा प्लेयर है जो अपने दम पर आपको कई मैच जिता सकते हैं. मैं लंबे समय तक उनके साथ खेला हूं. वो वर्ल्ड बेस्ट प्लेयर हैं. वो जरूर वापसी करेंगे.”

विज्ञापन

चौथे टी-20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा,अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ