IND vs BAN: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंजरी के चलते पूरी सीरीज से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर

बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे पीठ की इंजरी की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। शिवम की जगह पर टीम में तिलक वर्मा को शामिल किया गया है।

Untitled design (10)

Shivam dube

Shivam Dube Ruled Out: बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे पीठ की इंजरी की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। शिवम की जगह पर टीम में तिलक वर्मा को शामिल किया गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मुकबाला ग्वालियर में 6 अक्टूबर को खेला जाना है। शिवम का टीम से बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि स्टार ऑलराउंडर अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखता है।

शिवम हुए सीरीज से बाहर

शिवम दुबे बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। शिवम पीठ की इंजरी की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। शिवम की जगह पर टीम में तिलक वर्मा की एंट्री हुई है। शिवम श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में खेली गई टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन उनका बल्ले से प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भी शिवम कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। तिलक ने भारत की ओर से अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला इस साल जुलाई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। मोहाली में खेले गए इस मुकाबले में तिलक ने 26 रन की पारी खेली थी।

टी-20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होना है और सीरीज का पहला मुकाबला ग्वालियर में खेला जाना है। सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, तीसरे और अंतिम मैच की मेजबानी हैदराबाद का राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम करेगा।

कई युवा खिलाड़ियों को मिला है मौका

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मयंक यादव, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी जैसे यंग प्लेयर्स को अपने हुनर को दिखाने का मौका दिया गया है। वहीं, वरुण चक्रवर्ती की तीन साल बाद भारत की टी-20 टीम में वापसी हुई है। अभिषेक शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है। कप्तान सूर्या ने कन्फर्म किया है कि पहले टी-20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज संजू सैमसन करते हुए नजर आएंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ