Shannon Gabriel Retirement: वेस्टइंडीज के धाकड़ तेज गेंदबाज ने अचानक से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। पिछले काफी समय से ये खिलाड़ी वेस्टइंडीज टीम से बाहर चल रहा था। जिसके बाद क्रिकेटर ने 36 साल की उम्र में क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया। इंस्टाग्राम के माध्यम से इस खिलाड़ी ने फैंस के साथ अपने रिटायरमेंट की खबर को साझा किया।
शैनन गेब्रियल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
लंबे समय से वेस्टइंडीज टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज शैनन गेब्रियल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। संन्यास की घोषणा करते हुए शैनन ने लिखा कि मैंने 12 सालों तक वेस्टइंडीज के लिए क्रिकेट खेला है। वेस्टइंडीज के लिए क्रिकेट खेलने में मुझे काफी खुशी मिली। लेकिन जैसा कि कहा जाता है सभी अच्छी चीजों का भी अंत होता है।
ये भी पढ़ें:- 27 साल के खिलाड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा, इसी महीने हुआ था बेटे का जन्म
ऐसा रहा शैनन गेब्रियल का क्रिकेट करियर
शैनन गेब्रियल ने अपने 12 साल के करियर में वेस्टइंडीज के लिए 59 टेस्ट, 25 वनडे और 2 टी20 मैच खेले थे। 59 टेस्ट मैचों में गेंदबाजी करते हुए शैनन ने 166 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए 229 रन भी बनाए थे। वहीं 25 वनडे मैचों में 33 विकेट और 2 टी20 मैचों में 3 विकेट हासिल किए थे।
इस तेज गेंदबाज को फर्स्ट क्लास क्रिकेट का काफी ज्यादा अनुभव था। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शैनन ने 125 मैच खेले थे। जिसकी 220 पारियों में गेंदबाजी करते हुए शैनन ने 331 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 62 रन देकर 8 विकेट लेना रहा था।
ये भी पढ़ें:- UP T20 League 2024: गंभीर के चेले ने कानपुर सुपरस्टार्स को किया ध्वस्त, काशी रुद्रास की धमाकेदार जीत
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
24 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
31 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines