---विज्ञापन---

खेल angle-right

27 साल के खिलाड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा, इसी महीने हुआ था बेटे का जन्म

Juan Izquierdo Dies: उरुग्वे के फुटबॉल खिलाड़ी जुआन इजक्विएर्डो की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है। वह साओ पाउलो में एक मैच के दौरान बेहोश हो गए थे। पांच दिन बाद अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।

---विज्ञापन---

Juan Izquierdo Dies: खेल जगत से एक के बाद एक हैरान करने वाली खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में भारत के पूर्व कोच अंशुमान गायकवाड़ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिससे खेलप्रेमियों को बड़ा झटका लगा। अब एक युवा फुटबॉल खिलाड़ी की दर्दनाक मौत की खबर आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उरुग्वे के फुटबॉल खिलाड़ी जुआन इजक्विएर्डो की मौत हो गई है। उनकी साओ पाउलो में एक मैच के दौरान बेहोश हो जाने के पांच दिन बाद ब्राजील के अस्पताल में मृत्यु हो गई। जुआन 27 साल के थे।

अस्पताल ने जारी किया बयान

साओ पाओलो स्थित अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल की ओर से उनकी मौत पर बयान जारी किया गया है। बयान के मुताबिक, नेशनल डिफेंडर रहे जुआन का निधन स्थानीय समयानुसार रात 9:38 बजे हुआ। उनकी मौत का कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताया गया है। पिछले गुरुवार को साओ पाओलो के मोरुम्बी स्टेडियम में वह मुकाबला खेल रहे थे। क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता कोपा लिबर्टाडोरेस के एक मैच के दौरान फुलटाइम से पहले वह अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वह अस्पताल में पांच दिन तक भर्ती रहे। अस्पताल के अनुसार, उन्हें न्यूरोलॉजिकल क्रिटिकल केयर में रखा गया था। वह रविवार से ही वेंटिलेटर पर थे। इसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। उरुग्वे क्लब और दक्षिण अमेरिका के फुटबॉल ऑर्गेनाइजेशन ने भी श्रद्धांजलि पोस्ट की है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: धोनी से क्या सीखा, विराट से क्या हुई बात? समीर रिजवी ने खोले राज

---विज्ञापन---

टीम को दिलाया था खिताब

स्पोर्ट्स एसोसिएशन CONMEBOL के अध्यक्ष एलेजांद्रो डोमिन्गुएज ने कहा कि दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल जगत युवा खिलाड़ी के निधन से शोक में है। उरुग्वे, ब्राजील और अर्जेंटीना समेत अन्य महासंघों ने भी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इजक्विएर्डो के दो बच्चे हैं। सबसे छोटे बच्चे का जन्म अगस्त के पहले हफ्ते में ही हुआ था। साओ पाओलो के खिलाड़ियों ने रविवार को विटोरिया के खिलाफ ब्राजीलियन लीग में 2-1 की जीत से पहले उरुग्वे के फुटबॉलर के समर्थन में जर्सी पहनी थी।

छह साल पहले शुरू हुआ था प्रोफेशनल करियर

इजक्विएर्डो का प्रोफेशनल करियर 2018 में स्थानीय क्लब सेरो से शुरू हुआ था। अगले ही साल वह पेनारोल में शामिल हो गए। पेनारोल छोड़ने के बाद उन्होंने मोंटेवीडियो वांडरर्स जॉइन किया। इजक्विएर्डो ने 2022 में स्थानीय लिवरपूल क्लब जॉइन किया था। जिसमें वह लिवरपूल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने टीम को 2023 में उरुग्वे लीग खिताब दिलाया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: रिंकू सिंह की गेंदबाजी का दिखेगा जलवा, क्यों कहा- मुझे कप्तानी करनी नहीं आती?

First published on: Aug 28, 2024 08:47 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola