UP T20 League 2024: गंभीर के चेले ने कानपुर सुपरस्टार्स को किया ध्वस्त, काशी रुद्रास की धमाकेदार जीत

UP T20 League 2024: यूपी टी-20 लीग के तहत कानपुर सुपरस्टार्स और काशी रुद्रास के बीच सातवां मुकाबला खेला गया। जिसमें काशी रुद्रास ने शानदार जीत दर्ज की। रुद्रास की ओर से जसमेर धनखड़ ने शानदार गेंदबाजी का नजारा दिखाया।

Jasmer Dhankhar

Jasmer Dhankhar

UP T20 League 2024: यूपी टी-20 लीग के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, उसका रोमांच उतना ही बढ़ता जा रहा है। बुधवार को लीग के तहत सातवां मुकाबला कानपुर सुपरस्टार्स और काशी रुद्रास के बीच खेला गया। समीर रिजवी की कप्तानी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कानपुर सुपरस्टार्स की टीम को काशी रुद्रास के स्पिनर जसमेर धनखड़ की शानदार गेंदबाजी ने ध्वस्त कर दिया। धनखड़ ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए और 4 विकेट निकाले। उनके साथ कप्तान करण शर्मा ने शानदार गेंदबाजी का नजारा दिखाते हुए 3 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटके। काशी रुद्रास की शानदार गेंदबाजी के आगे कानपुर सुपरस्टार्स की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती चली गई। टीम ने 18.1 ओवर में सिर्फ 90 रन बनाए।

विज्ञापन

गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन

इसका पीछा करने उतरी काशी रुद्रास की टीम ने 12 ओवर में एक विकेट रहते ये लक्ष्य हासिल कर लिया। काशी की ओर से कप्तान करण शर्मा ने ओपनिंग करते हुए बल्ले से भी योगदान दिया। करण ने 27 गेंदों में 24 रन बनाए। उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का ठोका तो वहीं शिवा सिंह ने 15 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का कूट 22 रन जड़े। इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर आए अल्मस शौकत ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया। उन्होंने 31 गेंदों में 1 चौका-4 छक्के ठोक नाबाद 39 रन जड़कर टीम को शानदार जीत दिलाई। इन बल्लेबाजों की बदौलत काशी रुद्रास ने ये मैच 9 विकेट से जीत लिया।

विज्ञापन

कौन हैं जसमेर धनखड़?

जसमेर धनखड़ उत्तर प्रदेश के 25 साल के स्पिन गेंदबाज हैं। धनखड़ ने आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कैंप में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर काम किया था। जसमेर को पूर्व मेंटर गौतम गंभीर का चेला माना जाता है। जिसकी उन्होंने खोज की थी। एक इंटरव्यू में जसमेर ने कहा था कि वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वॉर्न को बचपन से अपना आदर्श मानते हैं। जसमेर गुगली के बजाय पारंपरिक गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ