Shahid Afridi: इरफान पठान ने एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने साल 2006 के दौरे को याद करते हुए अफरीदी का एक किस्सा साझा किया, जिसमें पठान ने कहा था कि अफरीदी ने कुत्ते का गोश्त खाया हुआ है. अब इरफान के इस बयान के बाद शाहिद अफरीदी ने पठान को खरी खोटी सुनाई है. अफरीदी का बयान ऐसे समय पर आया है, जब एशिया कप 2025 के दौरान भारत और पाकिस्तान में तनाव चल रहा है.
अफरीदी का बड़ा बयान आया सामने
शाहिद अफरीदी ने कहा कि मैं उसको मर्द मानता हूं, जो आमने सामने आकर बात करे और मेरी आंखों में आंखें डालकर बात करे. वह मेरे पीठ पीछे बातें करता रहता है. मैं तभी इरफान को जवाब दे सकता हूं, जब वह मेरे मुंह पर बात कहे. मैं उसके झूठ का जवाब कैसे दूं. रज्जाक को तो मैं वैसे भी अल्लाह की गाय कहता हूं.
अफरीदी ने इरफान की देशभक्ति पर भी सवाल उठाए और कहा कि मुझे लगता है कि वह ये साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि वह एक महान भारतीय है और वह पाकिस्तान के खिलाफ हैं. वो बेचारा सारी जिंदगी साबित ही करता रहेगा देखिएगा.
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: IND vs PAK मैच से बाहर होंगे अक्षर पटेल? ओमान के खिलाफ लगी चोट पर कोच ने दिया बड़ा अपडेट
इरफान ने कुत्ते के गोश्त से की थी तुलना
इरफान पठान एक इंटरव्यू का हिस्सा बने थे, जहां पर उन्होंने साल 2006 के पाकिस्तान दौरे को याद किया. उन्होंने कहा था कि हम फ्लाइट में थे और कराची से लाहौर जा रहे थे. भारत और पाकिस्तान की टीमें एक साथ फ्लाइट में सफर कर थीं. अफरीदी ने इस दौरान इरफान के सिर पर हाथ रखकर कहा कि कैसा है बच्चे? इसका जवाब देते हुए इरफान ने कहा कि तू कब से मेरा बाप बन गया. इस दौरान इरफान ने अब्दुल रज्जाक से कहा कि यहां गोश्त कौन सा मिलता है, अफरीदी ने कुत्ते का गोश्त खाया है क्या जब से भोंक रहा है. इसके बाद अफरीदी चुप हो गए और उन्होंने इरफान से कुछ भी नहीं कहा. इस दौरान पूरी फ्लाइट शांत हो गई थी.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: No Handshake विवाद के बाद सूर्या ने फिर किया पाकिस्तान टीम को इग्नोर, सुपर 4 के लिए भरी हुंकार
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
32 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines