पाकिस्तान के T20 World Cup खेलने पर अभी भी सस्पेंस, टीम के ऐलान के बावजूद ले सकते हैं यू-टर्न

Suspense PAK T20 World Cup Participation: बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट को छोड़ने की बात कही थी. इसके बावजूद उन्होंने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. कई लोगों को लगा था कि पाक टीम अब वर्ल्ड कप जरूर खेलेगी लेकिन सिलेक्टर ने बताया कि अभी भी उनके हिस्सा लेने पर सस्पेंस है.

Suspense PAK T20 World Cup Participation

पाकिस्तान के खेलने पर सस्पेंस जारी

Suspense PAK T20 World Cup Participation: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. PCB ने हाल ही में 15 सदस्यों की टीम की घोषणा की, जो टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए श्रीलंका में उतरने वाली है. टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने भी बॉयकॉट करने की धमकी दी थी. इसके बावजूद उन्होंने स्क्वाड का ऐलान कर दिया. सभी को लग रहा था कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी लेकिन अभी भी सस्पेंस जारी है. टीम के ऐलान के बावजूद वो यू-टर्न ले सकते हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान के खेलने पर सस्पेंस बरकरार

लाहौर में हाल ही में पाकिस्तान की सिलेक्शन कमेटी की बैठक हुई थी. इसी बीच उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यी स्क्वाड का ऐलान कर दिया. हालांकि, सिलेक्टर आकिब जावेद ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान का खेलना अभी भी तय नहीं है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम चयनकर्ता हैं. हमारा काम टीम चुनना है. हमने अंतिम समय पर टीम का ऐलान किया है. सरकार हमारे खेलने या नहीं खेलने पर फैसला करेगी. इसी वजह से मैं उस विषय में कुछ नहीं कह सकता. चेयरमैन ने भी यही कहा है. इसी वजह से हमें उनके फैसले का इंतजार करना पड़ेगा.’

विज्ञापन

क्यों पाकिस्तान ने दी टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने की धमकी?

मुस्तफिजुर रहमान के IPL 2026 से बाहर होने के बाद बांग्लादेश ने भारत आकर टी20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया. उन्होंने श्रीलंका में उनके मैचों को शिफ्ट करने की मांग की. ICC ने उनकी मांग को खारिज कर दिया. बांग्लादेश ने साफ कर दिया कि वो अपनी टीम को भारत नहीं भेजेंगे. ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप में शामिल कर लिया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश को सपोर्ट दिखाने और वर्ल्ड कप नहीं खेलने के हिंट दे दिए थे. अब आखिरी फैसला पाकिस्तान सरकार का होगा.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ