बांग्लादेश की जगह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई इस टीम की एंट्री, बोर्ड ने लगाई मुहर

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा उलटफेर हो गया है. बांग्लादेश की जगह आईसीसी ने अब दूसरी टीम को आगामी इवेंट के लिए जगह दे दी है.

बांग्लादेश क्रिकेट टीम

बांग्लादेश क्रिकेट टीम

T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा उलटफेर हो गया है. बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड की एंट्री हो गई है. क्रिकबज के मुताबिक स्कॉटलैंड अब बांग्लादेश की जगह टी-20 वर्ल्ड कप खेलेगी. बांग्लादेश ने भारत में वर्ल्ड कप खेलने से साफ मना कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने बड़ा फैसला करते हुए स्कॉटलैंड को आगामी इवेंट के लिए शामिल कर लिया.

विज्ञापन

आईसीसी ने कुछ दिन पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को 24 घंटे का समय दिया था और शनिवार (24 जनवरी) को आखिरकार उसने यह फैसला ले लिया.

विज्ञापन

ग्रुप C में हुई शामिल

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश को ग्रुप C में रखा गया था. ऐसे में अब स्कॉटलैंड की एंट्री हुई है. स्कॉटलैंड 7 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. स्कॉटलैंड का पहला मुकाबला 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा, जबकि 9 फरवरी को टीम इटली के खिलाफ उतरेगी. इसके अलावा 14 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ेगी. इसके बाद स्कॉटलैंड 17 फरवरी को नेपाल के खिलाफ भिड़ने वाली है.

विज्ञापन

स्कॉटलैंड की मौजूदा रैंकिंग 14वीं हैं आईसीसी विश्व कप में उनके प्रदर्शन को लेकर इस टीम को जगह दी है. टी-20 विश्व कप 2024 में स्कॉटलैंड ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर थी. इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बराबर अंक थे. लेकिन रन रेट के कारण स्कॉटलैंड क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. 2022 में, उन्होंने ग्रुप स्टेज में वेस्ट इंडीज को हराया था, लेकिन तीसरे स्थान पर रहे और सुपर 12 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए. टी-20 विश्व कप 2026 में भी स्कॉटलैंड से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है.

तारीख (2026)मुकाबलासमय (भारतीय समयानुसार)स्टेडियम/शहर
7 फरवरीवेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंडदोपहर 3:00 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
9 फरवरीस्कॉटलैंड बनाम इटलीसुबह 11:00 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
14 फरवरीइंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंडदोपहर 3:00 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
17 फरवरीनेपाल बनाम स्कॉटलैंडशाम 7:00 बजेवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

यह भी पढ़ें- आपको पता है… लॉरेन बेल का निकनेम ‘द शार्ड’ क्यों है? उनकी अपीयरेंस में ही छिपा है राज़

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ