IPL 2025: देश छोड़ चुके इस खिलाड़ी पर होगी पैसों की बारिश! टीम इंडिया के खिलाफ मचा चुका हाहाकार

IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 ऑक्शन में देश छोड़ चुके एक क्रिकेटर की सभी की निगाहें होने वाली हैं। ये खिलाड़ी टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी अपना शिकार बना चुका है।

Saurabh Netravalkar

IPL 2025 Auction: आईपीएल 2025 को लेकर सभी फ्रेंचाइजियों ने कमर कस ली है। सभी फ्रेंचाइजियों ने रिटेंशन के जरिए अपने अहम खिलाड़ियों को रिटेन भी कर लिया है। आगामी सीजन के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब में किया जाएगा, जहां पर 1574 खिलाड़ियों पर बोली लगेंगी। कई खिलाड़ी मालामाल होंगे जबकि कई मायूस भी। हालांकि मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजियां भारत छोड़ चुके एक खिलाड़ी पर पैसों की बरसात कर सकती हैं। ये खिलाड़ी भारत छोड़कर अमेरिका से क्रिकेट खेलता है।

विज्ञापन

इस खिलाड़ी पर बरस सकता है पैसा

हम यहां बात यूएसए के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर (Saurabh Netravalkar) की कर रहे हैं। सौरभ नेत्रावलकर भारत की ओर से अंडर 19 विश्व कप में भाग ले चुके हैं। लेकिन अब वह यूएसए से खेलते हैं। उन्होंने टी-20 विश्व कप 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था। खासकर उन्होंने पाकिस्तान और भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। लेकिन अब सौरभ नेत्रावलकर आईपीएल में अपना दम खम दिखाने के लिए तैयार हैं। सौरभ को आईपीएल ऑक्शन में जगह मिली है। उनका बेस प्राइस 30 लाख है। लेकिन माना जा रहा है कि सौरभ पर फ्रेंचाइजियां करोड़ो रुपये बरसा सकती हैं। क्योंकि इस तेज गेंदबाज ने टी-20 विश्व कप 2024 में खासा प्रभावित किया था।

विज्ञापन

सौरभ मुंबई में ही जन्मे हैं। उन्होंने भारत की ओर से अंडर 19 विश्व कप साल 2010 में हिस्सा लिया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में भारत अंडर 19 की ओर से सबसे ज्यादा विकेट भी चटकाए थे। लेकिन उन्हें सीनियर टीम इंडिया से खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में उन्हें देश छोड़कर यूएसए जाना पड़ा। सौरभ ने यूएसए की ओर से साल 2019 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

ऐसा रहा था प्रदर्शन

टी-20 विश्व कप में यूएसए ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचा था। इस मैच में सौरभ ने पाकिस्तान को हराने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की थी। सौरभ ने 4 ओवर में महज 18 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए थे। इस टूर्नामेंट में भी उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने 2 अहम विकेट झटके थे। नेत्रावलकर ने रोहित और विराट कोहली को आउट किया था।

विज्ञापन

शानदार करियर पर एक नजर

32 साल के सौरभ ने अब तक यूएसए के लिए 56 टेस्ट मैचों में 88 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि 36 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 36 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। नेपाल के खिलाफ अपने आखिरी मैच में उन्होंने 4 विकेट भी झटके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ