11 चौके–5 छक्के, सरफराज खान का फिर बोला बल्ला, ठोक दी तूफानी सेंचुरी

Sarfaraz Khan Century: सरफराज खान ने शानदार शतकीय पारी खेलकर तहलका मचा दिया है. टीम इंडिया से इन दिनों दूर चल रहे सरफराज लगातार घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अब हैदराबाद के खिलाफ भी 28 साल के खिलाड़ी ने धांसू शतक बना दिया है.

सरफराज खान सेंचुरी बनाकर जश्न मनाते हुए

सरफराज खान सेंचुरी बनाकर जश्न मनाते हुए

Sarfaraz Khan Century: 22 जनवरी से रणजी ट्रॉफी 2025-26 के मैच खेले जा रहे हैं. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में मुंबई और हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. मुंबई की ओर से इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए सरफराज खान ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने धांसू शतकीय पारी खेली और हैदराबाद के खिलाफ समा बांध दिया. सरफराज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

सरफराज खान ने ठोका धांसू शतक

सरफराज खान 164 गेंदों में 142 रनों की पारी खेलकर क्रीज पर जमे हुए हैं. उन्होंने अब तक 11 चौके और 5 छक्के अपने नाम कर लिए हैं. 28 साल के सरफराज ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने इससे पहले लिस्ट A टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था. इस टूर्नामेंट में सरफराज ने गोवा के खिलाफ 157 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा उत्तराखंड के खिलाफ उन्होंने 55 रन बनाए थे. सरफराज खान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी राजस्थान के खिलाफ 73 और हरियाणा के खिलाफ 64 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

सरफराज खान ने भारत के लिए अब तक 6 टेस्ट मैच में 37.10 की औसत के साथ 371 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी बनाए हैं.

भारत के लिए आखिरी मैच उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2024 में खेला था. इसके बाद स्टार खिलाड़ी को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. हालांकि वह घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी मुंबई को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. सलामी बल्लेबाज ए हेरवाडकर ने 71 गेंदों में 27 और आकाश आनंद ने 77 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा मुशीर खान ने 29 गेंदों में 11 रन बनाए. मुंबई ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 87 ओवर में 332/4 रन बना लिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ