Sarfaraz Khan: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से खेली जाएगी. भारत ने इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच खेला और 6 विकेट से जीत हासिल कर ली. 9 अगस्त को भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ और सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी हुई. उन्होंने टीम इंडिया में वापसी के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट किया है. सरफराज खान का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

सरफराज खान ने किया पोस्ट

सरफराज खान को चोटिल साई सुदर्शन की जगह पर मौका दिया गया है. सुदर्शन को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया था. लेकिन वह चोट की वजह से बाहर हो गए. अब सरफराज खान को मौका दिया गया है. उन्होंने इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. सरफराज ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिनमें उन्होंने टीम इंडिया की ट्रैवलिंग जर्सी पहनी हुई है. एक तस्वीर में उनके पिता भी उनके बगल में बैठे हुए थे. सरफराज ने इस तस्वीर में दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है.

---विज्ञापन---

बीसीसीआई ने सरफराज के चयन को लेकर कहा "पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साई सुदर्शन की जगह पर सरफराज खान को टीम में शामिल किया है. वह 15 अगस्त, 2026 से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए कोलंबो में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे."

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SL: अभ्यास मैच के बाद ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

---विज्ञापन---

आखिरी बार कब थे टीम इंडिया का हिस्सा?

सरफराज 2024/25 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया का हिस्सा थे. लेकिन उन्हें इस सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने आखिरी बार भारत का प्रतिनिधित्व किया. अब तक उन्होंने भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 37.10 की औसत के साथ 371 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी जड़े हैं. अब श्रीलंका के खिलाफ उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है या नहीं, ये देखना दिलचस्प होने वाला है.

---विज्ञापन---

श्रीलंका के खिलाफ भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SL: 5 दिनों में हुए टीम इंडिया में 2 बदलाव, 2 युवा धुरंधरों की हुई एंट्री