Image Credit: X

IND vs SL: 5 दिनों में हुए टीम इंडिया में 2 बदलाव, 2 युवा धुरंधरों की हुई एंट्री

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज के लिए अब तक टीम इंडिया में 2 बदलाव हुए हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाना है. दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है. हालांकि पिछले 5 दिनों में भारतीय टीम में 2 बदलाव हुए हैं. जसप्रीत बुमराह सीरीज में चुने गए थे. लेकिन चोट की वजह से सीरीज से वह बाहर हो गए थे. उनकी जगह पर आकिब नबी को टीम इंडिया में चुना गया था. इसके अलावा 9 अगस्त को साई सुदर्शन भी चोट की वजह से बाहर हो गए. इसके बाद उन्हें सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया. सरफराज आखिरी बार साल 2024 में खेले थे. सरफराज खान ने 6 टेस्ट मैच में अब तक भारत के लिए 37.10 की औसत के साथ 371 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ