IND vs SL: अभ्यास मैच के बाद ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, गिल-गंभीर लेंगे बड़ा फैसला

IND vs SL: टीम इंडिया और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच अभ्यास मैच खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन करके मुकाबला जीत लिया. इस मुकाबले के बाद टीम इंडिया जब 15 अगस्त को पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी, तो उसकी प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

Team India
1 / 6
(Pic Credit- AI Generated) कोलंबो में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. ये सीरीज टीम इंडिया के लिए बहुत ही अहम होने वाली है. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगे. इस अभ्यास मैच के बाद प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव भी होने वाले हैं. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक चौंकाने वाला नाम भी नजर आ सकता है.  (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल  2 / 6

साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद मैनेजमेंट नंबर 3 के बल्लेबाज की तलाश कर रहा है. पडिक्कल ने अभ्यास मैच में बहुत ही कमाल की बल्लेबाजी की थी. ऐसे में अब उन्हें भी प्लेइंग 11 में एंट्री मिल सकती है. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

सरफराज खान

सरफराज खान3 / 6

नंबर 6 पर कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर एक बल्लेबाज को ही खिलाना चाहेंगे. ऐसे में सरफराज खान कमबैक के साथ ही सीधे प्लेइंग 11 में भी एंट्री कर सकते हैं. सरफराज स्पिन के खिलाफ बहुत ही अच्छी बल्लेबाजी करते हैं. (Pic Credit- ANI) 

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा 4 / 6

दिग्गज रवींद्र जडेजा का खेलना भी अब पक्का हो गया है. जडेजा ने अभ्यास मैच में गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल किया. जडेजा श्रीलंका में पहले भी खेल चुके हैं. जिसके कारण ही उनके ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी रहने वाली है. (Pic Credit- Ravindra Jadeja Instagram) 

विज्ञापन

गूरनूर बरार

गूरनूर बरार 5 / 6

मोहम्मद सिराज की जगह तो पक्की है. वहीं उनके जोड़ीदार के रूप में गूरनूर बरार को मौका मिल सकता है. प्रसिद्ध कृष्णा और आकिब नबी को फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है. बरार ने अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. (Pic Credit- X) 

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल(कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गूरनूर बरार.  (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन