कानपुर टेस्ट से पहले केएल राहुल की बढ़ी मुश्किलें! 50 की औसत से रन बनाने वाले खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

KL Rahul: भारत और बांग्लादेश के बीच में खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। इस मैच से केएल राहुल का पत्ता साफ हो सकता है। उनकी जगह पर 50 की औसत के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।

KL Rahul (1)

KL Rahul:  भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को रौंदने के बाद अब अपने दूसरे टेस्ट मैच की तैयारी कर रही है। टीम इंडिया ने 280 रनों के बड़े अंतर से बांग्ला टाइगर्स को शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले टेस्ट मैच में भारत के कई बल्लेबाज फ्लॉप रहे, फ्लॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में केएल राहुल का भी नाम शामिल है, जिन्होंने पहले मैच में निराश किया। माना जा रहा है कि राहुल का पत्ता अब दूसरे टेस्ट से साफ हो सकता है। उनकी जगह पर 50 की औसत के साथ रन कूटने वाले खिलाड़ी को रोहित शर्मा मौका दे सकते हैं।

विज्ञापन

केएल राहुल पर लटक सकती है तलवार

पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में केएल राहुल बुरी तरह फ्लॉप हुए। क्रीज पर लंबा समय बिताने के बाद राहुल बड़ी पारी खेलने में विफल रहे। इस लिहाज से कानपुर टेस्ट मैच में राहुल का पत्ता, रोहित शर्मा काट सकते हैं। राहुल ने पहली पारी में 16 और दूसरी पारी में 22 रन नाबाद बनाए थे।

विज्ञापन

टेस्ट सीरीज से पहले राहुल को श्रीलंका के खिलाफ भी खेली गई 3 मैच की वनडे सीरीज का हिस्सा बनाया गया था। लेकिन राहुल इस सीरीज में अपना जलवा नहीं दिखा सके। राहुल ने अपने पहले मैच में 31 और दूसरे मैच में 0 रन बनाए थे।

इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

कानपुर टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा राहुल की जगह पर सरफराज खान को मौका दे सकते हैं। सरफराज ने साल 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने आखिरी तीन मैच में हिस्सा लेते हुए 50 की औसत के साथ 200 रन बनाए थे। लोअर मिडिल ऑर्डर में सरफराज खान ने इस सीरीज में खासा प्रभावित किया था। उनके प्रदर्शन से रोहित काफी खुश भी हुए थे। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ सरफराज को राहुल की जगह पर मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ