IPL 2026 Sanju Samson: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। संजू की इतनी चर्चा एशिया कप 2025 और आईपीएल 2026 को लेकर हो रही है। जहां कुछ फैंस संजू को एशिया कप के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में देख रहे हैं तो वहीं आईपीएल 2026 में संजू की टीम बदलने की काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। लंबे समय से आईपीएल में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के साथ हैं और कप्तानी भी कर रहे हैं। हालांकि पिछला सीजन उनके लिए कुछ खास नहीं रहा था।
संजू सैमसन पर अब केकेआर की नजरें
अभी तक अटकलें लगाई जा रही थी कि चेन्नई सुपर किंग्स भी संजू सैमसन को लेना चाहती है। वहीं अब इस रेस में 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम भी सामने निकलकर आया है। रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल करने की इच्छा जाहिर की है। इसके बदलने केकेआर ने राजस्थान के सामने अंगकृष रघुवंशी और रमनदीप सिंह के रूप में 2 ऑप्शन रखे हैं।
केकेआर ने आरआर को इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी को चुनने का ऑप्शन दिया है। हालांकि ऐसा होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है, क्योंकि आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपये में रिटने किया था। जबकि केकेआर ने रघुवंशी को 3 और रमनदीप को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
RR ने चेन्नई से मांगे थे ये खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स ने भी संजू सैमसन में दिलचस्पी दिखाई है, हालांकि राजस्थान रॉयल्स ने संजू के बदले सीएसके से रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे को मांगा था जिसके लिए सीएसके तैयार नहीं थी।