Asia Cup 2025: संजू सैमसन या जितेश शर्मा कौन होगा प्लेइंग 11 में शामिल? पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कर दिया साफ

Sanju Samson: एशिया कप 2025 में बतौर विकेटकीपर किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा। इसका जवाब भारत के पूर्व खिलाड़ी ने दिया है।

cricket News - 2025-09-01T151333.695

Sanju Samson: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। भारतीय टीम भी यूएई के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार है। एशिया कप के लिए भारतीय दल में बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन और जितेश शर्मा को शामिल किया गया है। लेकिन दोनों खिलाड़ियों में किसे प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा। इस सवाल का जवाब फैंस ढूंढ रहे हैं। भारत के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इसका जवाब दे दिया है।

विज्ञापन

पूर्व खिलाड़ी ने दिया जवाब

आकाश चोपड़ा को लगता है कि संजू सैमसन ही बतौर विकेटकीपर प्लेइंग 11 में शामिल किए जाएंगे। उन्होंने अपने यू ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि संजू सैमसन ने पिछले 12 मैचों में तीन शतक लगाए हैं। वह इस समय टीम का हिस्सा भी हैं। इसलिए, निश्चित रूप से, विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका के लिए सबसे पहले उन्हीं के बारे में बात होगी। अगर हम सभी टी20 मैचों में शीर्ष तीन में उनके आंकड़े देखें, तो उन्होंने 140 के स्ट्राइक रेट और 33 की औसत से 6,000 से अधिक रन बनाए हैं। ये वाकई अच्छे आंकड़े हैं।

विज्ञापन

संजू का हालिया फॉर्म भी दमदार

संजू भारतीय टी-20 टीम का लगातार हिस्सा बनते आ रहे हैं। वह फिलहाल एशिया कप के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए केरला क्रिकेट लीग में भाग ले रहे हैं। उन्होंने अपनी आखिरी 4 पारियों में 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। संजू लगातार अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा रहे हैं। संजू ने आखिरी 4 पारियों में 121, 89, 62 और 83 रनों की पारी खेली है।

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का दल

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ