'टीम इंडिया के लिए अच्छा नहीं...', रोहित-विराट की खराब बल्लेबाजी पर बोला पूर्व भारतीय खिलाड़ी

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला नहीं चला था, जिसके बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने अपनी नराजगी जताई है।

Team India

Team India

Rohit Sharma and Virat Kohli: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन ने कमाल का प्रदर्शन किया था। पहली पारी में अश्विन ने शतक जमाया तो जडेजा ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरी पारी में गिल और पंत ने दमदार शतक जड़ा था। लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली। रोहित और विराट ने बांग्लादेश सीरीज से पहले दलीप ट्रॉफी राउंड 1 में हिस्सा नहीं लिया था। जिसके बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बड़ा बयान दिया है। रोहित-विराट की खराब बल्लेबाजी पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान आया सामने

रोहित और विराट कोहली पर संजय मांजरेकर ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर कहा कि मैं चिंतित नहीं हूं। लेकिन किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया होगा। उन्हें दलीप ट्रॉफी में चुनने का विकल्प था। इसलिए कुछ खिलाड़ियों के साथ अलग व्यवहार करने में सावधान रहना चाहिए। विराट और रोहित का दलीप ट्रॉफी में भाग न लेना भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत नहीं था। अगर वह दलीप ट्रॉफी खेलते और लाल गेंद के साथ थोड़ा समय बिताते तो चीजें बिल्कुल अलग होतीं।

विज्ञापन

अपनी बात चीत के दौरान मांजरेकर ने कोहली और रोहित की वापसी पर सवाल नहीं उठाए। उन्होंने माना कि वो जल्द ही फॉर्म में लौटेंगे।

विज्ञापन

विराट और रोहित का हालिया प्रदर्शन

रोहित ने बांग्लादेश के खिलफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में 5 रन बनाए थे। इसके अलावा कोहली ने भी निराश किया। वे पहली पारी में 6 रन बनाकर आउट हुए थे। हालांकि अपनी दूसरी पारी के दौरान कोहली अच्छी लय में दिख रहे थे। लेकिन वह 17 के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए। इससे पहले कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन मैच की वनडे सीरीज में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने 20, 14 और 24 रन बनाए थे।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ