सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं साहिबजादा फरहान, फिर की शर्मनाक हरकत, तस्वीरें वायरल

Sahibzada Farhan: साहिबजादा फरहान एशिया कप 2025 में खूब चर्चा में रहे थे. इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ अर्धशतक जमाया था और विवादित सेलिब्रेशन किया था. इसके बाद आईसीसी ने सलामी बल्लेबाज को फटकार भी लगाई थी. अब एक बार फिर इस खिलाड़ी ने विवादित इशारा किया है, जो चर्चा में है. ये खिलाड़ी सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

cricket News - 2025-10-09T214546.193

Sahibzada Farhan: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में तीन मुकाबले खेले गए. भारत ने तीनों ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया. भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में भी हराया था. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे मैच में पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने गन फायर सेलिब्रेशन किया था, जिसके बाद उनकी आलोचना हुई थी. आईसीसी ने भी पाक खिलाड़ी को फटकार लगाई थी. अब इसके बाद भी फरहान सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं.

विज्ञापन

नहीं सुधर रहा है पाकिस्तानी खिलाड़ी

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में साहिबजादा फरहान ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद गन फायर सेलिब्रेशन किया था, जो काफी विवादों में रहा था. सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई थी. इसके बाद आईसीसी ने भी सलामी बल्लेबाज को चेतावनी दी थी और जमकर लताड़ा था. इसके बाद फाइनल में फरहान ने गन फायर सेलिब्रेशन करने से परहेज किया था. लेकिन अब एशिया कप के बाद फरहान ने फिर शर्मनाक हरकत की है. उन्होंने एक ऐड शूट में फिर से गनफायर सेलिब्रेशन किया है.

विज्ञापन

भारत के खिलाफ गन फायर सेलिब्रेशन करने के बाद फरहान ने कहा था कि वह बस एक पल था. मैं आमतौर पर अर्धशतक के बाद जश्न नहीं मनाता, लेकिन आज अचानक यह मेरे दिमाग में आया. मुझे नहीं पता कि लोग कैसी प्रतिक्रिया देंगे, और सच कहूं तो मुझे इसकी परवाह भी नहीं है. आक्रामक क्रिकेट हर टीम के खिलाफ खेला जाना चाहिए, सिर्फ भारत के खिलाफ नहीं.

विज्ञापन

हारिस रऊफ ने भी की थी शर्मनाक हरकत

एशिया कप 2025 के दौरान कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने शर्मनाक हरकत की थी. सहिबजादा फरहान के अलावा हारिस रऊफ ने भी भारत के खिलाफ विवादित इशारा किया था. उन्होंने प्लेन गिराने का भी इशारा किया था. जिसके बाद आईसीसी ने रऊफ की 30 प्रतिशत मैच फीस काटी थी. इसके अलावा उनकी जमकर आलोचना भी हुई थी. वहीं रऊफ भारत के खिलाड़ियों से लड़ते हुए भी नजर आए थे. वे जानबूझकर भारतीय खिलाड़ियों से भिड़ने की कोशिश भी कर रहे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ