BCCI के अध्यक्ष नहीं बनेंगे सचिन तेंदुलकर, हो गया आधिकारिक ऐलान

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर बीसीसीआई के अध्यक्ष नहीं बनेंगे। उनकी टीम ने बयान जारी कर खुद इस बात का ऐलान किया है।

cricket News - 2025-09-11T195933.401

Sachin Tendulkar: बीसीसीआई के नए अध्यक्ष के लिए जोरों शोरों के साथ तैयारी चल रही है। सचिन तेंदुलकर को अगला बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में देखा जा रहा था। चारों ओर खबरें थी कि सचिन ही बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनेंगें। लेकिन अब इन बातों पर सचिन ने विराम लगा दिया है। सचिन ने साफ कर दिया है कि वह बीसीसीआई के नए अध्यक्ष नहीं बनेंगे। सचिन की टीम ने बयान जारी कर खुद इस बात का ऐलान किया है।

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने जारी किया बयान

सचिन ने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। उनकी टीम ने बयान भी जारी किया है। जिसमें लिखा गया है कि हमारे संज्ञान में आया है कि श्री सचिन तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद के लिए विचार किए जाने या नामांकित किए जाने के बारे में कुछ रिपोर्टें और अफवाहें फैल रही हैं। हम स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

विज्ञापन

सचिन की टीम ने सभी से अनुरोध किया है कि वह इस तरह की अफवाह न फैलाएं। टीम ने आगे कहा कि हम सभी संबंधित पक्षों से अनुरोध करते हैं कि वे निराधार अटकलों पर ध्यान न दें। यह बयान एसआरटी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जारी किया गया था। सचिन ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले हैं, इसके अलावा उन्होंने 463 वनडे मुकाबले के साथ 1 टी-20 मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने साल 2013 में आखिरी मुकाबला देश के लिए खेला था।

विज्ञापन

28 सितंबर को होना है चुनाव

28 सितंबर को बीसीसीआई अध्यक्ष के लिए चुनाव होना है। इसके अलावा उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों के लिए भी मतदान होगा। 12 सितंबर को राज्य संघों के लिए वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के लिए अपने प्रतिनिधियों के नाम जमा करने की आखिरी तारीख तय की गई है। इस लिस्ट से यह संकेत मिल सकता है कि बड़े पदों के लिए कौन-कौन दावेदार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ