Sachin Tendulkar Play Cricket in Heaven: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर इन दिनों जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर हैं। सचिन इस शानदार मौसम में जम्मू-कश्मीर के वादियों की लुत्फ उठा रहे हैं। इस कड़ी में सचिन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सचिन इस वीडियो में कश्मीर की सड़कों पर क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। सचिन जब अपनी कार से जा रहे थे, तब उन्हें बीच सड़क कुछ लोग क्रिकेट खेलते दिखे। तभी सचिन भी गाड़ी से उतर गए और बल्लेबाजी करने के लिए पहुंच गए। सचिन ने वहां पहुंचकर पूछा कि कौन है तुम्हारा बॉलर। इसके बाद एक शख्स गेंद डालने के लिए आया।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोहित शर्मा की कप्तानी फिर सुर्खियों में, पत्नी रितिका सजदेह का आया रिएक्शन
सचिन ने लगाए कई सिक्स
सचिन ने शख्स की हर गेंद पर शानदार शॉट लगाया। कई गेंद को पूर्व दिग्गज ने 6 रनों के लिए भी भेजा। वह क्लास शॉट भी लगाते दिख रहे थे। देखते ही देखते सचिन को बल्लेबाजी करते देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सचिन को खेलते देख रहे दर्शकों ने उस वक्त तालियां बजानी शुरू कर दी, जब दिग्गज ने उल्टे बैट से शॉट जड़ दिया। सचिन ने आखिरी गेंद पर गेंदबाज से कहा कि आपको मुझे आउट करना है। यह बोलने के साथ ही सचिन ने अपना बल्ला उल्टा कर लिया और जिस हिस्से को पकड़ कर खेला जाता है, उससे शॉट खेलने लगे। सभी को लग रहा था कि इस बार तो सचिन जरूर चूकेंगे, लेकिन जब शख्स ने गेंद फेंकी, दिग्गज ने इस गेंद पर भी शानदार शॉट लगा दिया। फिर क्या था, जितने भी लोग सचिन को खेलते देख रहे थे, सभी ने तालियां बजानी शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह बाहर, तो चौथे टेस्ट में कौन होगा उपकप्तान? लिस्ट में ये 3 खिलाड़ी
फैंस ने दिया मजेदार रिएक्शन
सचिन तेंदुलकर ने खुद इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। सचिन ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा ‘ए मैच इन हेवेन’। फैंस भी इस वीडियो को देख खूब रोमांचित हो रहे हैं। सोशल मीडिया फैंस वीडियो पर भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं। बालाजी नाम एक एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि सचिन पाजी आप बहुत दयालु हैं। इसके अलावा कई फैंस इस बात से हैरान हो रहे हैं कि सचिन ने उल्टे बैट से शॉट लगाया फिर भी गेंद को अच्छी तरह से खेला।
ये भी पढ़ें:- SL vs AFG: वानिंदु हसरंगा नो-बॉल विवाद पर अंपायर से भिड़े, कहा- ‘दूसरी नौकरी ढूंढ लो’
अलग अंदाज में दिखते हैं सचिन
सचिन तेंदुलकर के एक और फैन कुणाल यादव ने कमेंट किया कि स्वर्ग में भगवान क्रिकेट खेल रहे हैं। राजू नाम के यूजर ने लिखा कि आप असली मालिक हैं, हमेशा से प्यारे इंसान हैं। इसके अलावा भी सैकड़ों ऐसे फैंस हैं, जो सचिन के इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सचिन अक्सर अपने फैंस को रोमांचित करने के लिए बाकी खिलाड़ियों से कुछ अलग अंदाज में दिखना पसंद करते हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
17 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
35 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines