India vs England Rohit Sharma Captaincy Trending Ritika Sajdeh Reaction

IND vs ENG: रोहित शर्मा की कप्तानी फिर सुर्खियों में, पत्नी रितिका सजदेह का आया रिएक्शन

India vs England: रांची टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा की कप्तानी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का रोहित की कप्तानी पर रिएक्शन आया है। इसके कारण से इस मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

India vs England: भारत के कप्तान रोहित शर्मा अपनी कप्तानी को लेकर फिर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर के बयान पर प्रतिक्रिया देकर सोशल मीडिया का माहौल गर्म कर दिया था। मार्क बाउचर ने बयान जारी करते हुए बताया था कि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से क्यों हटाया है। इस पर रितिका सजदेह ने कहा था कि इसमें काफी कुछ गलत है, बाद में रोहित शर्मा ने रितिका के समर्थन में एक पोस्ट भी किया था। यह मामला खूब विवादों में रहा था, अब एक बार फिर से रोहित शर्मा की कप्तानी सुर्खियां बटोर रहीं हैं। रितिका ने भी रोहित की कप्तानी पर फिर से रिएक्शन दिया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

विज्ञापन

रितिका सजदेह का रिएक्शन वायरल

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया तीसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है। यह जीत भारत के लिए ऐतिहासिक जीत थी। राजकोट टेस्ट में भारत ने 434 रन से इंग्लैंड को हराकर टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। इस जीत के बाद एक शख्स ने रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर एक कविता लिखी। जिसमें उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की सेंचुरी से लेकर यशस्वी जायसवाल की अविश्वसनीय पारी और भारत की सबसे बड़ी जीत पर कविता सुनाई। ‘इंडियन क्रिकेट कॉमेडी’ नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर इस कविता को शेयर किया गया था। कविता के कैप्शन में लिखा था ‘इस सेल्फलेस कैप्टन को याद रखोगे ना’। जब इस कविता को रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने देखा तो उन्होंने इमोशनल रिएक्शन दिया। फिर क्या था देखते ही देखते यह कविता सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

विज्ञापन

‘शतक जड़ने के बाद भी नाखुश रोहित’India vs England Rohit Sharma Captaincy Trending Ritika Sajdeh Reaction

इस कविता में शख्स ने कहा कि रोहित शर्मा ने सेंचुरी जड़ने की बाद भी इसे सेलिब्रेट नहीं किया। वह अभी भी आईसीसी ट्रॉफी के गम में डूबे हुए हैं, जो पास आकर फिर से दूर चली गई। राजकोट टेस्ट की पहली पारी में भारत ने सिर्फ 33 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रोहित शर्मा ने पारी को संभाला और शानदार 131 रनों की पारी खेली। इसके बाद दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और और सरफराज खान ने शानदार खेल दिखाया। इस कविता में इस बात का भी जिक्र किया है कि कई बड़े खिलाड़ियों के टीम में नहीं होने के बाद भी युवाओं ने टीम की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली, यह भी रोहित शर्मा के कारण ही संभव हो पाया है। रितिका सजदेह ने इस कविता पर अपना रिएक्शन देकर दर्शा दिया है कि इस कविता में कितनी सच्चाई है। रोहित शर्मा एक सेल्फलेस कप्तान हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

रोहित से एमआई की कप्तानी छीनने पर बवाल

बता दें कि आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली है। मुंबई ने यह जिम्मेदारी हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को सौंप दी है। इसको लेकर खूब विवाद हुआ है। रोहित शर्मा के फैंस मुंबई इंडियंस के इस फैसले से बिलकुल भी खुश नहीं हैं। इसका असर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिला था। रोहित से कप्तानी छीनने के बाद मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फॉलोअर्स काफी कम होने लगे थे। हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस को इस फैसले के बाद खूब ट्रोल किया जाने लगा था। रितिका सजदेह के बयान ने फैंस के आक्रोश को और अधिक बढ़ा दिया था। मुंबई इंडियंस का यह फैसला सही है या फिर गलत, यह तो आईपीएल 2024 में ही पता चल पाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ