SL vs AFG: वानिंदु हसरंगा नो-बॉल विवाद पर अंपायर से भिड़े, कहा- 'दूसरी नौकरी ढूंढ लो'

Wanindu Hasaranga No-Ball Controversy: तीसरे टी20 मैच के आखिरी ओवर में नो-बॉल विवाद को लेकर श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा अंपायर से भिड़ गए। हसरंगा ने अंपायर को दूसरी जॉब ढूंढने की बात कह डाली।

Sri Lanka vs Afghanistan 3rd T20I Wanindu Hasaranga No-Ball Controversy

Sri Lanka vs Afghanistan 3rd T20I Wanindu Hasaranga No-Ball Controversy Image Credit: Social Media

Wanindu Hasaranga No-Ball Controversy: श्रीलंका टी20 टीम के कप्तान वानिंदु हसरंगा अंपायर से विवाद को लेकर अब सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल इन दिनों श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के तीसरे मैच में नो-बॉल विवाद को लेकर हसरंगा अंपायर से भिड़ गए। मैच के दौरान स्क्वायर लेग पर खड़े अंपायर लिंडन हैनिबल ने श्रीलंकाई बल्लेबाज कामिंडु मेंडिस की कमर से ऊपर की एक गेंद को नो-बॉल न देने का फैसला किया था। जिस पर हसरंगा भड़क गए और इस दौरान उन्होंने अंपायर को कुछ ऐसा बोल दिया जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

हसरंगा बोले- इंटरनेशनल क्रिकेट में अंपायर उपयुक्त नहीं है

मैच के दौरान जब श्रीलंका की तरफ से कामिंडु मेंडिस बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस ओवर में गेंदबाज द्वारा एक थोड़ी हाईट वाली गेंद डाली गई। जिसको अंपायर ने नो-बॉल करार नहीं दिया। इसको लेकर वानिंदु हसरंगा ने बोला कि इस तरह की चीजें इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं होनी चाहिए। अगर बॉल कमर की ऊंचाई के नीचे होती तब कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन जो गेंद ज्यादा ऊपर थी और उसको नो-बॉल न दिया जाए तो वह अंपायर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए उपयुक्त नहीं है। अगर वह कोई दूसरा काम करता तो बहुत बेहतर होता।

विज्ञापन

विज्ञापन

श्रीलंका के सामने था 210 रनों का लक्ष्य

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गुरबाज ने सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान गुरबाज ने 7 चौके और एक छक्का लगाया था। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पथिराना और धनंजय ने 2-2 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद श्रीलंका के सामने जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य था।

विज्ञापन

210 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम 6 विकेट खोकर 206 रन ही बना सकी और अफगानिस्तान ने 3 रन से इस मैच को जीत लिया। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए निशांका ने 60 और कामिंडु मेंडिस ने 65 रनों की पारी खेली थी। आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीतने के लिए 19 रनों की जरूरत थी लेकिन टीम 16 रन ही बना सकी। वहीं अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ