सचिन तेंदुलकर के पड़ोसी का दावा, मास्टर ब्लास्टर के ऑफिस से आया मदद का कॉल

Sachin Tendulkar Neighbor: सचिन तेंदुलकर के पड़ोसी ने दावा किया था कि उनके घर पर चल रहे निर्माण कार्य से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar

विज्ञापन

Sachin Tendulkar Neighbor: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने परिवार के साथ रहते हैं। तेंदुलकर का शानदार तीन मंजिला बंगला फैंस के बीच चर्चा में बना रहता है। इस बार उनका ये घर फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उनके कथित पड़ोसी का दावा है कि वे सचिन तेंदुलकर के घर पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से परेशान हैं। इसका शोर उन्हें सोने नहीं दे रहा। दिलीप डिसूजा नाम के पड़ोसी का ये पोस्ट वायरल होने के बाद अब उन्होंने एक और दावा किया है।

सचिन तेंदुलकर के ऑफिस से फोन आया 

दिलीप डिसूजा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- आज दोपहर मुझे सचिन तेंदुलकर के ऑफिस से किसी व्यक्ति का फोन आया। वह बहुत ही विनम्र थे। उन्होंने मेरी बात को धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने शोर को कम करने की भी बात कही।

Advertisment

सीमेंट मिक्सर से मचा शोर

दिलीप डिसूजा नाम के इस यूजर ने इससे पहले पड़ोसियों की परेशानी बताते हुए पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा- प्रिय सचिन, रात के करीब 9 बज रहे हैं। सीमेंट मिक्सर से पूरे दिन शोर मचता रहा। वह अभी भी वहीं है और काफी शोर मचा रहा है। क्या आप अपने घर पर काम करने वाले लोगों से सही समय पर काम करने के लिए कह सकते हैं?

विज्ञापन

डिसूजा का दावा है कि उनकी बात इत्मिनान से सुनी गई। हालांकि उनका ये पोस्ट वायरल होने के बाद लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं। कुछ का कहना है कि उन्हें बीएमसी से इसकी शिकायत करनी चाहिए थी।

विज्ञापन

कितनी है सचिन तेंदुलकर के घर की कीमत?

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सचिन तेंदुलकर के घर की कीमत करीब 75 करोड़ रुपये है। जबकि इंटीरियर पर भी उन्होंने भारी-भरकम पैसा खर्च किया है। सचिन तेंदुलकर ने इंटीरियर डिजाइन पर करीब 25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि खर्च की है। इस तरह उनके इस घर की कुल कीमत करीब 100 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ