T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया को मिली गुड न्यूज, हेड कोच ने मिशेल मार्श की चोट पर दिया बड़ा अपडेट

T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को अच्छी खबर मिली है। कप्तान मिशेल मार्श की चोट पर कोच ने अपडेट दिया है।

Australia Team

Australia Team

T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीमों ने कमर कसना शुरू कर दिया है। जून में होने वाले विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम की चिंता थोड़ी बढ़ी हुई है। दरअसल, कप्तान मिशेल मार्श की चोट को लेकर चिंता बनी हुई है। अब ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने उनकी चोट पर बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन

आईपीएल के दौरान लगी थी चोट

एंड्रयू मैकडोनाल्ड के अनुसार, स्टार खिलाड़ी के टी20 वर्ल्ड कप के लिए फिट होने की उम्मीद है। कोच का कहना है कि मिशेल मार्श ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच के लिए समय पर फिट हो सकते हैं। हालांकि मार्श अभी अपनी रिकवरी टाइमलाइन से थोड़ा पीछे चल रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसने ऑस्ट्रेलिया की चिंता बढ़ा दी है। ऑस्ट्रेलिया को 5 जून को ओमान के खिलाफ विश्व कप का पहला मैच खेलना है। मार्श को आईपीएल में हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी। इसे बाद उन्हें आईपीएल छोड़ना पड़ा। इसके बाद रीहैब के लिए घर वापस जाना पड़ा।

गेंदबाजी से रहना होगा दूर

मार्श इन दिनों नेशनल क्रिकेट सेंटर में तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें नेट्स पर बल्लेबाजी करते देखा गया। कोच ने कहा कि उन्हें गेंदबाजी से करीब दो सप्ताह दूर रहना होगा। हालांकि उनकी रिकवरी उम्मीद से थोड़ा धीमे है। करीब एक महीने बाद ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच है। इसलिए उसके पास काफी समय है।

विज्ञापन

मैकडॉनल्ड ने ये भी कहा कि मार्श को आराम नहीं दिया जाएगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर कप्तानी के कई विकल्प ऑस्ट्रेलिया के पास मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास मैथ्यू वेड, पैट कमिंस जैसे विकल्प हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 विश्व कप के ग्रुप बी में मौजूद है। इसमें इंग्लैंड, ओमान, नामीबिया और स्कॉटलैंड जैसी टीमें शामिल हैं।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की टीम:

मिशेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ