SA vs BAN: क्या है वो विवादित नियम, जिसने विश्व कप में मचाया बवाल? आकाश चोपड़ा उठा चुके सवाल

SA vs BAN Mahmudullah: क्रिकेट के एक विवादित नियम पर बवाल मच गया है। जिसके कारण बांग्लादेश को करीबी मुकाबले में 4 रन से हार का सामना करना पड़ा।

SA vs BAN Mahmudullah

SA vs BAN Mahmudullah

SA vs BAN Mahmudullah: टी-20 विश्व कप के एक मुकाबले में एक नियम पर बवाल मच गया है। सोमवार को साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश के बल्लेबाज महमूदुल्लाह को ऑन फील्ड अंपायर ने गलत तरीके से LBW दे दिया। फिर जब थर्ड अंपायर ने फैसला पलटा तो महमूदुल्लाह आउट होने से तो बच गए, लेकिन बांग्लादेश को लेग बाई के 4 रन नहीं मिल सके। खास बात यह है कि बांग्लादेश ये मुकाबला 4 रन से ही हारी। ऐसे में अगर बांग्लादेश के खाते में ये 4 रन जुड़ते तो शायद वह जीत जाती। आखिर ऐसा क्यों हुआ, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

आउट करार दे दें तो काउंट नहीं होते रन

दरअसल, क्रिकेट के इस नियम को लेकर काफी समय से बवाल मचा हुआ है। अगर ऑन फील्ड अंपायर की ओर से किसी बल्लेबाज को एलबीडब्ल्यू आउट करार दे दिया जाए तो उस बॉल पर बनाए गए रन नहीं जुड़ते। भले ही थर्ड अंपायर की ओर से ऑन फील्ड अंपायर का फैसला पलटकर बल्लेबाज को नॉट आउट करार दे दिया जाए। तब भी ऐसी स्थिति में रन काउंट नहीं किए जाते। अगर बॉल बैट पर भी लगकर चौके पर चली गई होती और अल्ट्राएज में इसकी पुष्टि हो गई होती, तो भी रन नहीं माने जाते। इस विवादित नियम पर पहले भी काफी बवाल मच चुका है और इसे लंबे समय से बदलने की मांग हो रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा ने जताया था अंदेशा 

इस विवादित नियम को लेकर आकाश चोपड़ा ने भी आईपीएल के दौरान सवाल उठाए थे। दरअसल, आईपीएल में सन राइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में रॉयल्स के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल को इसी तरह से आउट करार दिया गया था। वह आखिरी बॉल पर आउट हो गए थे। इसके बाद सन राइजर्स हैदराबाद ये मुकाबला 1 रन से जीत लिया था। तब पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा था कि इस नियम पर किसी का ध्यान नहीं जाता। अगर एक बार अंपायर ने आउट दे दिया तो गेंद डेड हो जाती है, भले ही बल्लेबाज को बाद में नॉट-आउट दे दिया जाए। कई फैंस ने इसके टी-20 विश्व कप में होने का भी अंदेशा जताया था। अब ये सच साबित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ