IND vs NZ: आयुष बदोनी के सिलेक्शन पर भड़का पूर्व दिग्गज, गंभीर-अगरकर को लगाई फटाकर

Aayush Badoni Selection Controversy: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के बीच दिल्ली के 26 वर्षीय खिलाड़ी आयुष बदोनी को भारतीय दल में शामिल किया गया था. ऐसे में अब उनके सिलेक्शन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने अजीत अगरकर और गौतम गंभीर को लताड़ा है.

आयुष बदोनी की आलोचना हुई

आयुष बदोनी की आलोचना हुई

Aayush Badoni: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. दूसरे मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा था और स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे. गंभीर चोट की वजह से उन्हें भारतीय दल से रिलीज कर दिया गया. सुंदर की जगह दिल्ली के बल्लेबाज आयुष बदोनी को भारतीय दल में शामिल किया गया. हालांकि उनकी सिलेक्शन पर पूर्व भारतीय दिग्गज ने सवाल उठाए हैं और अजीत अगरकर और गौतम गंभीर को लताड़ लगाई है.

विज्ञापन

भड़क उठा पूर्व दिग्गज

आयुष ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 खेली थी. हालांकि वह खासा कमाल नहीं कर पाए थे. ऐसे में भारत के लिए 1983 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले एस श्रीकांत ने अजीत अगरकर के इस फैसले की आलोचना की और बदोनी के सिलेक्शन पर कहा “इस तरह के प्रदर्शन के साथ उनके चयन की कोई संभावना नहीं थी. कुछ चयनकर्ताओं को सिर्फ रन बनाने के लिए कहा जाता है, लेकिन कुछ चयनकर्ताओं को बिना कुछ किए भी चुन लिया जाता है. क्या कोई मुझे उनकी एक भी महत्वपूर्ण पारी याद दिला सकता है?”

विज्ञापन

गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा मुझे लगता है कि वह एलएसजी के लिए खेले थे, वहां उनका कोई मेंटर था, और इसीलिए वह अब टीम में हैं. गंभीर साल 2022 और 2023 में एलएसजी के मेंटर रह चुके हैं.

विज्ञापन

कैसा रहा है बदोनी का हालिया प्रदर्शन?

बदोनी ने दिल्ली के लिए अपनी आखिरी तीन पारियों में 16 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में केवल 4 विकेट लिए हैं. रेलवे के खिलाफ उन्होंने अपने आखिरी मैच में 3 विकेट लिए थे, जो उनका विजय हजारे में अब तक का बेस्ट प्रदर्शन रहा. 26 साल के बदोनी ने अब तक 21 प्रथम श्रेणी मैच में 1681 रन बनाने के अलावा 22 विकेट लिए हैं, जबकि 27 लिस्ट A मैच में उन्होंने 693 रन बनाने के अलावा 18 विकेट लिए हैं. वहीं, 96 टी-20 मैच में आयुष ने 1788 रनों के अलावा 17 विकेट झटके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ