BCCI ने क्यों किया रोहित शर्मा को तलब? सामने आया ये बड़ा अपडेट
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को बीसीसीआई ने तलब किया है। वह 13 सितंबर को रिपोर्ट करेंगे। आइए जानते हैं इसकी वजह।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

Rohit Sharma: भारतीय टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी बार देश के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था। इसके बाद वह भारतीय जर्सी में नजर नहीं आए हैं, क्योंकि स्टार खिलाड़ी ने टी-20 और टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा 13 सितंबर को बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करने वाले हैं। आइए जानते हैं क्यों रोहित शर्मा सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे?
रोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में 13 सितंबर को रिपोर्ट करने वाले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक सूत्र ने कहा कि सीओई 11 से 15 सितंबर तक अपने मुख्य मैदान (ए) पर दलीप ट्रॉफी का फाइनल भी आयोजित कर रहा है, इसलिए रोहित फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे और उसी सुविधा के एक अलग मैदान पर प्रशिक्षण लेंगे। रोहित फिटनेस टेस्ट के लिए 13 सितंबर से बीसीसीआई के सीओई में होंगे। वह दो-तीन दिनों के लिए यहां रहेंगे और नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे की तैयारियों को बेहतर बनाने के लिए अभ्यास भी करेंगे।
🚨 𝗨𝗽𝗱𝗮𝘁𝗲 𝗳𝗿𝗼𝗺 𝗧𝗲𝗮𝗺 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮 🚨
— CricketGully (@thecricketgully) August 29, 2025
Rohit Sharma is preparing for a crucial fitness test on September 13 at the BCCI’s Centre of Excellence. The assessment will feature the Yo-Yo Test and Bronco Test🏃🏏
Currently, the Indian ODI skipper is training under the… pic.twitter.com/gdpaI3UUs0
रोहित शर्मा और विराट कोहली इंडिया A के लिए ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ खेल सकते हैं। इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 30 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को क्रमश दूसरा और तीसरा मैच खेला जाएगा। रोहित और विराट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। ऐसे में इस सीरीज से पहले दोनों खिलाड़ी इंडिया A के लिए खेलकर अपनी तैयारियां मुकम्मल करना चाहेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: