---विज्ञापन---

खेल angle-right

क्रिकेट के बाद अब TV की दुनिया में कदम रखेंगे रोहित शर्मा, खुद के शो से करेंगे डेब्यू

रोहित शर्मा क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम बनने के बाद अब टीवी की दुनिया में कदम रखने वाले हैं. वह अपने शो के जरिए टीवी की दुनिया में कदम रखेंगे. सोनी टीवी ने अपने नए शो की सीरीज लॉन्च की है.

---विज्ञापन---

रोहित शर्मा फिलहाल भारत के लिए वनडे प्रारूप ही खेलते हैं. हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भाग लिया था और आखिरी मैच में सेंचुरी भी लगाई थी. रोहित ने साल 2025 में टेस्ट और साल 2024 में टी-20आई से संन्यास की घोषणा की थी. रोहित अब टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. वह सोनी टीवी के जरिए अपना नया शो लाने जा रहे हैं, जिसकी जानकारी सामने आई है.

रोहित खुद के शो से करेंगे डेब्यू

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, , रोहित शर्मा हिंदी मनोरंजन क्षेत्र में अपने खुद के शो के साथ मनोरंजन जगत में कदम रखेंगे. रोहित सोनी टीवी से अपना डेब्यू करेंगे, कुछ दिन पहले ही सोनी टीवी ने एक टीजर जारी किया था जिसमें रोहित के मनोरंजन जगत में डेब्यू का संकेत दिया गया था. रोहित इस टीजर में अपने फैंस से बातें करते हुए नजर आए थे. टीजर में एक फैन ने रोहित से उनका मशहूर डायलॉग, “कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा” दोहराने का आग्राह किया था. इसके अलावा सोनी टीवी ने अपने नए शो की सीरीज लॉन्च की है, जिसमें रोहित के अलावा अजय देवगन क्राइम पेट्रोल होस्ट करेंगे, जबकि माधुरी दीक्षित केबीसी मराठी में नजर आएंगी.

---विज्ञापन---

रोहित शर्मा की वर्ल्ड कप 2027 पर नजरें

रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं. उन्होंने अब तक भारत के लिए एक भी वनडे विश्व कप नहीं जीता है. ऐसे में वनडे वर्ल्ड कप जीतना उनका सपना है. हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर उनके संन्यास की अफवाहें भी तेजी के साथ फैली थी, जिसमें दावा किया गया था कि सिलेक्टर्स ने उन्हें अपना आखिरी वनडे मैच खेलने के लिए बोल दिया है, जो लॉर्ड्स में खेला जाना था. रोहित ने इस मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी और अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया था. बाद में उनकी संन्यास की अफवाह झूठी निकली थी.

First published on: Aug 10, 2026 11:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola