IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है रोहित-विराट का रिकॉर्ड, कीवी टीम को डराएंगे आंकड़े

Rohit Sharma Virat Kohli vs New Zealand Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम 3 मैचों की सीरीज खेलने के लिए तैयार है. रोहित शर्मा और विराट कोहली से इस सीरीज में खासा उम्मीदें हैं. दोनों के आंकड़े न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार हैं. रोहित और विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों ही प्रारूप में दिल खोलकर रन भी बनाए हैं.

रोहित शर्मा और विराट कोहली

रोहित शर्मा और विराट कोहली

Rohit Sharma And Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होगा. 3 जनवरी को बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी भारतीय दल में चुना गया है. इसके अलावा श्रेयस अय्यर की भी वापसी हुई है. उन्हें उपकप्तान बनाया गया है. सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी हुई हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों के आंकड़े शानदार हैं. आइए एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

कैसे हैं रोहित-विराट के आंकड़े?

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने 31 वनडे मैच में 38.32 की औसत के साथ 1073 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक के अलावा 6 अर्धशतक दर्ज हैं. इसके अलावा 9 टेस्ट मैच में रोहित ने 44.23 की औसत के साथ 575 रन भी बनाए हैं. इसके अलावा 17 टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हिटमैन के बल्ले से 511 रन निकले हैं.

विज्ञापन

वहीं, विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 55.23 की औसत के साथ 33 वनडे मैच में 1657 रन बनाए हैं. उन्होंने 6 शतक के अलावा 9 अर्धशतक भी बनाए हैं. इसके अलावा 14 टेस्ट मैच में कोहली ने 959 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक के अलावा 4 अर्धशतक दर्ज हैं. वहीं, 10 टी-20 मैच में किंग कोहली के बल्ले से 34.55 की औसत के साथ 311 रन निकले हैं.

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में दोनों खिलाड़ी

रोहित शर्मा और विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं. रोहित ने हाल ही मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सिक्किम के खिलाफ 152 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा विराट ने भी आंध्र प्रदेश के खिलाफ 131 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी दोनों का बल्ला खूब चलने की उम्मीद है.

न्यूजीलैंड का भारत दौरा 2026 वनडे सीरीज शेड्यूल

विज्ञापन
क्रम संख्यादिनतारीखमैचस्थान
1रविवार11 जनवरीपहला वनडेवडोदरा
2बुधवार14 जनवरीदूसरा वनडेराजकोट
3रविवार18 जनवरीतीसरा वनडेइंदौर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ