IND vs ENG: वनडे सीरीज में इंग्लैंड को 3-0 से कैसे चटाई धूल? रोहित शर्मा ने बताई बड़ी वजह

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। सीरीज के बाद रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।

Team India (19)

Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और एक विशाल स्कोर बनाकर इंग्लैंड पर दबाव बनाया। इसके बाद गेंदबाजों ने मोर्चा संभाला और टीम के लिए जीत सुनिश्चित की। जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपने प्लान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय टीम ने पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया?

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने दिया जवाब

रोहित ने कहा कि हम जानते थे कि हमें चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हमें नहीं लगता कि भारतीय टीम ने इस सीरीज में कोई गलती की। जाहिर है कुछ चीजों पर अभी भी ध्यान देने की जरूरत है। कोई भी चैंपियन टीम हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करना चाहती है और वहां से आगे बढ़ना चाहती है। भारतीय टीम में खिलाड़ी अपनी इच्छा के मुताबिक मैदान पर जाकर खेल सकते हैं और हम इस प्रकिया को जारी रखना चाहते हैं। कई बार हमारे प्लान के हिसाब से चीजें नहीं होंगी। लेकिन कोई बात नहीं, हमें इसके लिए तैयार रहना होगा।

विज्ञापन

142 रनों से धमाकेदार जीत

12 फरवरी को खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 356 रन बनाए थे। भारत की ओर से शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 102 गेंदों में 112 रन बनाए, जिसमें 14 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल थे। उनके अलावा विराट कोहली ने भी 52 रनों का योगदान दिया। बाद में श्रेयस अय्यर ने 78 रन बनाए।

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम 34.2 ओवर में 214 रन ही बना सकी। टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। फिलिप साल्ट ने 23 और बेन डकेट ने 34 रनों की पारी खेली थी। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन टॉम बैंटन ने बनाए। उन्होंने 41 गेंदों में 38 रन बनाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ