---विज्ञापन---

खेल angle-right

‘रोहित शर्मा के साथ था मेरा रिश्ता..’ मशहूर मॉडल का चौंकाने वाला दावा

Sofia Hayat Reaction Rohit Sharma: साल 2012 के दौरान रोहित शर्मा और ब्रिटिश मॉडल सोफिया हयात के रिलेशनशिप की चर्चाएं खूब होती थी। दावा ये भी किया जाता था कि रोहित शर्मा इस हॉट मॉडल के प्यार में भी थे। हालांकि रोहित ने कभी इस बात को नहीं कबूला।

---विज्ञापन---

Sofia Hayat Reaction Rohit Sharma: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। कई बार बीच मैदान खिलाड़ियों को बोले हुए डायलॉग काफी वायरल होते रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ अक्सर क्रिकेटर्स का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस या मॉडल्स के साथ जोड़ा जाता था। कई क्रिकेटर बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ शादी भी कर चुके हैं। वहीं एक समय था जब रोहित शर्मा के एक ब्रिटिश मॉडल के साथ रिलेशनशिप की चर्चाएं खूब होती थी। हालांकि रोहित ने कभी इसको लेकर कुछ नहीं बोला। लेकिन जिस मॉडल के साथ रोहित के रिलेशन की चर्चाएं चलती थी वो इस बात को कबूल भी चुकी है।

इस मॉडल ने रोहित के साथ रिलेशन का किया था दावा

साल 2012 के दौरान रोहित शर्मा और ब्रिटिश मॉडल सोफिया हयात के रिलेशनशिप की चर्चाएं खूब होती थी। दावा ये भी किया जाता था कि रोहित शर्मा इस हॉट मॉडल के प्यार में भी थे। हालांकि रोहित ने कभी इस बात को नहीं कबूला। लेकिन सोफिया हयात ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके रोहित के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित और सोफिया की मुलाकात लंदन में हुई थी। जिसके बाद दोनों को कई बार साथ में भी देखा गया था। हालांकि रोहित शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में सोफिया को लेकर कहा था कि वो उनकी फैन है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- ICC चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फिर पलटा पाकिस्तान, भारत के सामने खड़ी कर रहा मुश्किलें

---विज्ञापन---

रोहित की इस बात से चिढ़ गई थी सोफिया

रोहित शर्मा ने जब इंटरव्यू के दौरान सोफिया को अपना फैन बता दिया था, तो इससे मॉडल काफी चिढ़ गई थी। जिसके बाद सोफिया हयात ने रोहित के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर एक पोस्ट में बड़ा खुलासा किया था। सोफिया ने लिखा था कि रोहित शर्मा के साथ उनका रिलेशनशिप था, लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था। उन्होंने लिखा था कि मैंने रोहित शर्मा को डेट किया था। लेकिन मैं अब उनको कभी डेट नहीं करूंगी।

---विज्ञापन---

अब लाइमलाइट से दूर सोफिया

एक समय था जब सोफिया हयात काफी लाइलाइट में रहती थीं। ये मॉडल बिग बॉस सीजन-7 में भी दिखीं थीं। इसके अलावा कई म्यूजिक वीडियो में भी सोफिया को देखा गया था। लेकिन अब वे इन सब चीजों से दूर हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS सीरीज से पहले दिग्गज खिलाड़ी बना पिता, सामने आई तस्वीरें

First published on: Nov 08, 2024 01:45 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola