रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को दिया T20 वर्ल्ड कप जीतने का 'गुरुमंत्र', खिलाड़ियों को दी ये खास सलाह

T20 World Cup 2026: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीताने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए टीम इंडिया को गुरुमंत्र दिया है. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले रोहित ने खिलाड़ियों को एक खास सलाह दी है, जिससे भारत लगातार दूसरी बार चैंपियन बन सकता है.

T20 World Cup 2026, Rohit Sharma

T20 World Cup 2026, Rohit Sharma

T20 World Cup 2026, Rohit Sharma: भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. अब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. भारतीय टीम टूर्नामेंट के पहले दिन 7 फरवरी को USA के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. इससे पहले रोहित ने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए गुरुमंत्र दिया है. हिटमैन ने भारतीय खिलाड़ियों को एक खास सलाह दी है, जिससे भारत एक बार फिर चैंपियन बन सकता है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को दिया ‘गुरुमंत्र’

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले जियो हॉटस्टार से बात करते हुए रोहित ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सोशल मीडिया से दूरी बनाने की खास सलाह दी है. उनका मानना है कि खिलाड़ियों को सोशल मीडिया से थोड़ा दूरी बनाकर रखनी चाहिए, ताकि वे बाहरी शोर से प्रभावित न हों. रोहित ने बताया कि उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप से पहले भी ऐसा ही किया था. उन्होंने कहा कि ये किसी पर थोपा नहीं गया था, बल्कि उन्होंने खुद इसकी शुरुआत की थी.

विज्ञापन

उन्होंने कहा, सोशल मीडिया से दूर रहना काफी अच्छा है. मैं अब भी दूर रहता हूं. मुझे बाहर से खबरें मिलती हैं कि यह हुआ या वह हुआ और मुझे यह पसंद है. मैंने 2023 वर्ल्ड कप के दौरान भी ऐसा ही किया था. किसी और से कहने से पहले, मुझे यह खुद करना था.” बता दें कि, 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारकर खिताब जीतने से चूक गई थी.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: एक और धमाकेदार जीत की कीजिए तैयारी! तिरुवनंतपुरम में ‘टॉप क्लास’ टीम इंडिया का रिकॉर्ड

साथी खिलाड़ियों पर थोपा नहीं था फैसला

रोहित शर्मा ने आगे बताया कि उन्होंने इस चीज को किसी भी खिलाड़ी पर जबरदस्ती थोपी नहीं थी. उन्होंने कहा, “मैंने जाकर किसी से इस बारे में सीधे बात नहीं की. राहुल भाई (राहुल द्रविड़) और मेरे बीच यह चर्चा जरूर हुई थी कि क्या टीम से इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए या नहीं.”

विज्ञापन

रोहित के मुताबिक, राहुल द्रविड़ ने उनसे कहा, “मुझे नहीं पता कि यह सही रहेगा या नहीं, क्योंकि यह काफी निजी मामला है. फैसला तुम्हें करना है.” इसके बाद रोहित ने इस विषय को वहीं छोड़ दिया. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि बाद में कुछ खिलाड़ियों ने खुद आगे आकर सुझाव दिया कि ऐसा किया जाना चाहिए. रोहित ने कहा कि वह नाम नहीं लेंगे, लेकिन दो-तीन खिलाड़ी उनके पास आए और अपनी बात रखी.

2023 वर्ल्ड कप में हमारा प्रदर्शन शानदार रहा

रोहित ने आगे कहा कि, “अगर आप देखें तो 2023 वर्ल्ड कप में हमारा प्रदर्शन काफी शानदार रहा था. यह सिर्फ मैदान पर किए गए खेल की वजह से नहीं था, बल्कि मैदान के बाहर के माहौल की वजह से भी था. हम पूरे 45 दिन साथ रहे, एक-दूसरे के साथ खूब समय बिताया, अलग-अलग एक्टिविटीज कीं, मस्ती की, एक-दूसरे की टांग खींची और फील्डिंग मेडल दिए. फील्डिंग मेडल की शुरुआत भी उसी वर्ल्ड कप में हुई थी. ये सारी मजेदार चीजें हमने साथ कीं, खूब एंजॉय किया और उसका असर मैदान पर हमारे प्रदर्शन में साफ दिखा.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ