SL vs ENG: सैम करन ने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, बने ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

Sam Curran: 30 जनवरी को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लिया और विरोधी टीम के होश उड़ा दिए.

Cricket News - 2026-01-30T222231.909
विज्ञापन

Sam Curran: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 30 जनवरी को खेला जा रहा है. बारिश की वजह से मुकाबला 17-17 ओवर का खेला जा रहा है . पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 133 रन बनाए हैं. कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा रन बनाए. वहीं, इंग्लैंड की ओर से सैम करन और अदिल रशीद ने शानदार प्रदर्शन किया. सैम करन ने इस मैच में हैट्रिक ली और वह टी-20 में इंग्लैंड के लिए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने.

16वें ओवर में किया कमाल

सैम करन ने 16वें ओवर में कमाल कर दिया. उन्होंने 15.4 ओवर में दासुन शानाका को पवेलियन लौटाया, वहीं, 15.5 ओवर में उन्होंने महीश थीक्षणा को पवेलियन की राह लौटाई. ओवर की आखिरी गेंद पर करन ने मथीशा पथीराना का विकेट लेकर अपनी हैट्रिक विकेट पूरी की. उन्होंने 3 ओवर में 38 रन खर्च किए और 3 विकेट लिए.

विज्ञापन

श्रीलंका की ऐसी रही बल्लेबाजी

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे पथुम निसंका और कामिल मिसारा ने टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिलाई. निसंका 20 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कामिल मिसारा ने 9 गेंदों में 16 रन बनाए. इसके अलावा कुसल मेडिंस ने 20 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली. उन्होंने 4 चौके के अलावा 2 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा चरित असलंका ने 5 गेंदों में 2 रन बनाए. इसके अलावा धनंजय डि सिलवा ने 12 गेंदों में 11 रन बनाए. वहीं कप्तान दासुन शनाका ने 16 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली.

इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने 3 ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च करते हुए 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा आदिल रशीद ने 4 ओवर में 19 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. दोनों गेंदबाजों ने मिलकर श्रीलंका के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ