'रोहित शर्मा कैजुअल दिखते हैं पर...', भारतीय कप्तान को लेकर ये क्या बोल गए अंपायर अनिल चौधरी

Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट के मैदान पर काफी ज्यादा कैजुअल नजर आते हैं। वो टीम के खिलाड़ियों के साथ मजाक करते हुए कई बार देखे गए हैं। इसी बीच भारतीय अंपायर ने रोहित शर्मा की अप्रोच को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

ind vs - 2024-09-01T161145.698

Umpire Anil Chaudhary on Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्रिकेट के मैदान पर सटीक फैसले लेने में रोहित शर्मा का कोई जोड़ नहीं है। इसी बीच भारतीय अंपायर अनिल चौधरी ने रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा बयान दियाा है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा का बॉल सेंस कमाल का है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा को लेकर अंपायर अनिल चौधरी ने कही ये बात

हाल में ही भारतीय अंपायर अनिल चौधरी शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर पर नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की। अनिल चौधरी ने कहा कि रोहित के खिलाफ अंपायर बहुत आसान काम है। आप को देखने रोहित शर्मा काफी ज्यादा कैजुअल लगते हैं, लेकिन वो एक स्मार्ट प्लेयर हैं। आप उसे देख कर समझ नहीं सकते हैं। वो बहुत समझदार है। उसका क्रिकेटिंग IQ कमाल का है। उसे गेम की अच्छी समझ है।

विज्ञापन

 ‘रोहित का बॉल सेंस कमाल का है’

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर उन्होंने कहा, ‘जब वो बल्लेबाजी करता है तो ऐसा लगता है कि 120 KM/H की रफ्तार से गेंदबाजी हो रही है। जब कोई दूसरा बल्लेबाज करता है तो लगता है कि 160 KM/H की रफ्तार से गेंदबाजी हो रही है। क्रिकेट में एक टर्म होता है, बॉल सेंस। रोहित शर्मा में बॉल सेंस कमाल का है। उससे पता है कि कब किस गेंद पर आगे जाना है और किस गेंद पर पीछे रहना है।

विज्ञापन

विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि रोहित जैसे खिलाड़ी के खिलाफ अंपायरिंग करना आसान होता है। वो या तो आउट होता है या नॉट आउट। उसकी बल्लेबाजी को देखकर आप समझ सकते हैं। ऐसे खिलाड़ी को अंपायरिंग करना बहुत आसान होता है। बता दें कि रोहित शर्मा अब 19 सितंबर क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे। इस दिन से भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों का पहला मैच खेला जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ