बेंगलुरु टेस्ट हारने के बाद रोहित शर्मा अचानक इस शहर के लिए हुए रवाना, सामने आई तस्वीर

Rohit Sharma: बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद रोहित शर्मा अचानक दूसरे शहर के लिए रवाना हुए हैं, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है।

Rohit Sharma (8)

Rohit Sharma: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम को 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी पहली पारी में दमदार प्रदर्शन नहीं कर सके थे। 3 मैच की खेली जा रही सीरीज के लिए टीम इंडिया 0-1 से पीछे रह गई। बेंगलुरु में खेले गए पहले मैच के पांचवें दिन मेहमान टीम ने पहले ही सेशन में मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया था। हालांकि हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बेंगलुरु से दूसरे शहर के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने भरी उड़ान

मैच खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां पर वह खुलकर सभी सवालों का जवाब देते हुए नजर आए। उन्होंने अपनी खामियों पर भी बात की। हालांकि रोहित, शाम में ही बेंगलुरु से पुणे के लिए रवाना हो गए, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि रोहित अकेले ही एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। वह दूसरे टेस्ट मैच के लिए पुणे रवाना हो चुके हैं। हालांकि उनके साथ तस्वीर में टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी नजर नहीं आया।

विज्ञापन

कैसा रहा रोहित का प्रदर्शन?

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच की पहली पारी में रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह पहली पारी में 16 गेंदों में 2 रन बनाकर टिम साउथी का शिकार बने। अपनी बल्लेबाजी के दौरान हिटमैन को न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के आगे खूब संघर्ष करते हुए देखा गया था। हालांकि दूसरी पारी में हिटमैन ने अपना गेयर बदला और 63 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में भारतीय कप्तान ने 8 चौके के अलावा 1 छक्का भी जड़ा। हालांकि एजाज पटेल ने उन्हें अपना शिकार बना लिया।

विज्ञापन

सीरीज का दूसरा मैच 24 अक्टूबर से पुणे में खेला जाएगा, जबकि तीसरा मुकाबला मुंबई में खेला जाना है। दोनों मैचों को भारतीय टीम जीत कर शानदार वापसी करना चाहेगी। दूसरे मैच के लिए बीसीसीआई ने भारतीय स्क्वाड में एक बदलाव भी किया है। वाशिंगटन सुंदर को दल में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ