चौथे टेस्ट में क्या होगी मोहम्मद शमी की वापसी? रोहित शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट

Mohammed Shami: गाबा टेस्ट के बाद रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है।

Team India (11)

Rohit Sharma gives update on Mohammed Shami: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से गाबा में खेला गया। इस मैच में बारिश ने दखलअंदाजी दी, जिसकी वजह से मैच का नतीजा नहीं निकल सका। हालांकि इस मैच में जसप्रीत बुमराह के अलावा सभी भारतीय गेंदबाज संघर्ष करते हुए दिखे और एक बार फिर से मोहम्मद शमी की वापसी की चर्चा होने लगी। गाबा टेस्ट के बाद रोहित शर्मा ने शमी की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने दिया बड़ा अपडेट

शमी एक साल से भारतीय टीम से दूर हैं। हालांकि पिछले महीने घातक गेंदबाज ने घरेलू टूर्नामेंट में वापसी की। उन्होंने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी खेला। इसके बाद घातक खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेरा। शमी की फिटनेस पर बात करते हुए रोहित ने गाबा टेस्ट मैच के बाद कहा कि शमी के बारे में, मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि एनसीए से कोई उनके बारे में बात करे, कि वह कहां रिहैब कर रहे हैं। उन लोगों को आगे आकर हमें कुछ अपडेट देने की जरूरत है। मैं समझता हूं कि वह अपने देश में काफी क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन उनके घुटने में भी कुछ शिकायतें हैं। इसलिए आखिरी चीज जो आप चाहते हैं वह यह है कि खिलाड़ी यहां आए और फिर खेल के बीच में बाहर चले जाए। आप जानते हैं कि जब इस तरह की चीजें होती हैं तो क्या होता है। इसलिए, हम तब तक कोई जोखिम नहीं लेना चाहते जब तक कि हम 100 प्रतिशत 200 प्रतिशतक सुनिश्चित न हों, हम कोई जोखिम नहीं लेने जा रहे हैं। अगर एनसीए के लोगों को लगता है कि वह ठीक हो सकता है और खेल सकता है, तो दरवाजा खुला है, हम उसे पाकर खुश होंगे।

विज्ञापन

शमी की महसूस हो रही कमी

गाबा टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी की कमी साफ तौर पर खली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई भी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। मोहम्मद सिराज के अलावा आकाशदीप जैसे गेंदबाज फ्लॉप साबित हुए। अब तक इस दौरे पर जस्सी को छोड़कर कोई भी भारतीय तेज गेंदबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ