'कप्तान खराब फॉर्म में होता है तो पूरी टीम...' चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित को मिली चेतावनी!

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा रखा है। जिसके बाद अब पूर्व भारतीय दिग्गज ने हिटमैन को चेताया है।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। पाकिस्तान इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है। वहीं, इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया इंग्लैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच जीतकर भारतीय टीम 1-0 से आगे है। पहले मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का एक बार फिर से खराब प्रदर्शन देखने को मिला था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अब रोहित की खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा दिया है। खराब प्रदर्शन को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने रोहित शर्मा को चेताया।

विज्ञापन

कपिल देव की रोहित को चेतावनी!

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने क्रिकेट अड्डा यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि “जब टीम टी20 विश्व कप जीतकर आई थी तो ऐसा पागलपन भरा नजारा देखने को मिला था जो मैनें कभी नहीं देखा था। जब ये खिलाड़ी खराब प्रदर्शन करते हैं तो भारी आलोचना भी होती है, इसलिए मैं कहता हूं किसी की इतनी तारीफ मत करो कि बाद में वे उसको संभाल न पाए।”

विज्ञापन

आगे कपिल देव ने कहा कि “रोहित एक बड़ा खिलाड़ी है और वो जल्द ही फॉर्म में लौट आएगा। जब कप्तान की ही फॉर्म खराब होती है तो पूरी टीम परेशानी में दिखती है। अब पूरा देश टीम के बेहतर प्रदर्शन का इंतजार कर रहा है।”

विज्ञापन

रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी

रेड बॉल क्रिकेट में रोहित शर्मा लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। हालांकि, फॉर्म में आने के लिए रोहित ने रणजी ट्रॉफी में भी वापसी की थी लेकिन वहां भी हिटमैन फ्लॉप साबित हुए। इसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि रोहित व्हाइट बॉल क्रिकेट में कमाल करेंगे, लेकिन पहले वनडे मैच में रोहित महज 2 रन बनाकर आउट हो गए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ