IND vs ENG: कब, कहां फ्री में देख सकते हैं दूसरा वनडे मैच? यहां जानें पूरी डिटेल्स

India vs England 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा। इस मैच की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा या सोनी पर नहीं बल्कि दूसरे ऐप पर होगी।

IND vs ENG

IND vs ENG

India vs England 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच जीतकर टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है। अब टीम इंडिया दूसरे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। पहले मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली घुटने में सूजन के चलते खेल नहीं पाए थे, अब देखने वाली बात होगी कि कोहली की वापसी के बाद दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन से किस खिलाड़ी का पत्ता कटता है। वहीं, इस मैच को अगर आप भी फ्री में देखना चाहते है तो हम आपको उसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं।

विज्ञापन

कहां फ्री में देख सकते हैं मैच?

कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। जिसको लेकर दोनों टीमें तैयार हैं। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा, मैच के लिए टॉस 1 बजे होगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। इसके अलावा मैच की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?

दूसरे वनडे मैच के दौरान कटक में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है, इसके अलावा 52 फीसदी तक मौसम में नमी रहने वाली है। ऐसे में बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है।

विज्ञापन

विराट कोहली की होगी एंट्री

विराट कोहली दूसरे वनडे मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। पहले मैच में यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा को डेब्यू करने का मौका मिला था। जहां राणा के लिए डेब्यू मैच शानदार रहा था और उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे। वहीं, दूसरी तरफ यशस्वी के लिए डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा था और वे 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में अब उम्मीद लगाई जा रही है कि दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली की वापसी के बाद जायसवाल का पत्ता कट सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ