IND vs AUS: शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर रोहित शर्मा, सिडनी में होगा बड़ा करिश्मा!
Rohit Sharma: रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज में भाग ले रहे हैं. उन्होंने एडिलेड में खेले गए दूसरे मैच में अर्धशतकीय पारी भी खेली थी. वहीं तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा इतिहास रच सकते हैं. वह पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहीद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. रोहित इतिहास रचने की दहलीज पर हैं.
Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. अब तक खेले गए 2 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारते हुए सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है. तीसरा मैच 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा. इस मैच में सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर रहेंगी. वह सिडनी वनडे को यादगार बना सकते हैं. हिटमैन के निशाने पर शाहीद अफरीदी का रिकॉर्ड होगा. रोहित पाकिस्तानी खिलाड़ी के रिकॉर्ड को तोड़कर बड़ा करिश्मा कर सकते हैं.
विज्ञापन
रोहित शर्मा तोड़ेंगे बड़ा रिकॉर्ड
रोहित शर्मा वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बनने से कुछ ही कदम दूर हैं. वह अगर सिडनी मैच में 6 छक्के लगाते हैं तो वह वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. इस समय पाकिस्तान के शाहीद अफरीदी हैं, जिन्होंने 369 पारियों में 351 छक्के लगाए हैं. वहीं रोहित शर्मा 267 पारियों में 346 छक्के लगाने वाले फिलहाल दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं. अगर रोहित 4 छक्के लगाते हैं तो वह सिडनी वनडे में 350 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.