'कुलदीप यादव अश्विन की तरह…' टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर चयन को लेकर रॉबिन उथप्पा का बड़ा बयान

इंग्लैंड दौरे पर कुलदीप यादव टीम इंडिया का हिस्सा तो थे, लेकिन प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। वहीं इसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने बड़ा बयान दिया है।

Kuldeep Yadav-Robin Uthappa

Kuldeep Yadav-Robin Uthappa

Robin Uthappa On Kuldeep Yadav: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा अब खत्म हो चुका है, जहां सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। इस दौरे पर टीम इंडिया में स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का भी चयन किया गया था, लेकिन उनको एक भी मैच की प्लेइंग इलेवन में नहीं देखा गया था। ये पूरा दौरा कुलदीप यादव के लिए बाहर बेंच पर ही बैठकर निकला। हालांकि इसको लेकर अक्सर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं पर सवाल उठते रहते हैं। वहीं अब कुलदीप को इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन जगह न देने को लेकर रॉबिन उथप्पा ने चयनकर्ताओं की सोच पर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

क्या बोले रॉबिन उथप्पा?

अपने यूट्यूब चैनल पर कुलदीप यादव के टीम इंडिया में चयन को लेकर रॉबिन उथप्पा ने कहा कि “कुलदीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल करके फिर ये सुनिश्चित करें कि आपकी बल्लेबाजी अभी भी उस स्थिति में है जिसपर फैंस टीम इंडिया के कप्तान और मैनेजमेंट पर सवाल न उठाए। कुलदीप शानदार गेंदबाज हैं, लेकिन बल्लेबाजी में उनकी अपनी अलग सीमाएं हैं। इसके लिए उनको काफी मेहनत करनी होगी।”

विज्ञापन

उथप्पा ने कुलदीप की पूर्व दिग्गज आर अश्विन से तुलना करते हुए कहा “अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में 5 या 6 शतक लगाए हैं। अगर कुलदीप यादव 8वें और 9वें नंबर पर ऐसा कर पाते हैं तो वे निश्चित रूप से टेस्ट में खेलेंगे।”

कुलदीप यादव का टेस्ट करियर

कुलदीप यादव ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 13 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 56 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 113 रन देकर 8 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए कुलदीप ने 17 पारियों में 199 रन बनाए हैं। जिसमें उनकी बेस्ट पारी 40 रनों की रही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ