Riyan Parag YouTube History: IPL के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से दंग किया। पराग ने 15 आईपीएल मैचों में 52.09 के औसत और 149.22 के स्ट्राइक रेट से 573 रन जड़े। जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे। रियान पराग के इस प्रदर्शन को भारतीय टीम में सिलेक्शन के लिए देखा जा रहा है, लेकिन अब उनसे जुड़ी एक जानकारी दुनिया के सामने रिवील हो गई है। जिस पर विवाद होता नजर आ रहा है।
रियान पराग की यूट्यूब हिस्ट्री सोशल मीडिया पर वायरल
दरअसल, रियान पराग की यूट्यूब हिस्ट्री सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पराग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह जब कुछ सर्च करते हैं तो यूट्यूब की सर्च हिस्ट्री सामने आने लगती है। इसमें अनन्या पांडे और सारा अली खान के हॉट वीडियोज के कीवर्ड सर्च में देखे जा सकते हैं। ऑनलाइन लीक हुई इस जानकारी के सामने आने के बाद रियान पराग ट्रेंड करने लगे हैं।
कैसे सामने आई जानकारी
दरअसल, रियान पराग ने कल अपने यूट्यूब पर गेमिंग सेशन के दौरान लाइव स्ट्रीम शुरू की थी। इसमें वह कॉपीराइट फ्री म्यूजिक ढूंढ़ने लगे। तभी उनकी सर्च हिस्ट्री सामने आने लगी। इस दौरान रियान पराग अपनी स्क्रीन को छुपाना भूल गए। पराग के म्यूजिक सर्च करने पर कई कीवर्ड सामने आने लगे। इसमें सबसे ऊपर सारा अली खान और नीचे की तरफ अनन्या पांडे हॉट जैसे कीवर्ड दिखाई देने लगे। पराग से जुड़ा ये स्क्रीनशॉट और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
क्वालीफायर-2 में फ्लॉप रहे रियान पराग
आपको बता दें कि रियान पराग ने 24 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर-2 के मुकाबले में खराब प्रदर्शन किया था। वह महज 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि पूरे सीजन वे राजस्थान रॉयल्स के स्टार रहे। कई मैचों में वह मैच विनर खिलाड़ी रहे। अब उनकी यूट्यूब हिस्ट्री वायरल होने के बाद बवाल होता दिख रहा है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024 की खोज हैं ये 5 खिलाड़ी, T-20 सीरीज में मिल सकती है जगह
पहले भी विवादों में रहे रियान
गौरतलब है कि रियान पराग इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। कुछ समय पहले आईपीएल के दौरान उन्हें मैदान पर अजीबोगरीब हरकतों के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा। पराग इसी के साथ सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट के लिए लगातार निशाना बनाए गए थे।
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल बाहर…पूर्व दिग्गज ने रोहित शर्मा के बाद चुना टीम इंडिया का कप्तान
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: जोस बटलर तीसरे टी-20 मैच से बाहर, सामने आई ये वजह
ये भी पढ़ें: हेड कोच बनने पर गौतम गंभीर के सामने होंगी ये 5 चुनौतियां, दो बड़े टूर्नामेंट दांव पर
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: फ्री में कहां देख सकेंगे वर्ल्ड कप के मैच? Live Streaming की पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines