गार्डन की याद आएगी, इंग्लैंड दौर से पहले ऋषभ पंत ने रोहित शर्मा पर दिया बड़ा बयान

Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने रोहित शर्मा को याद किया। पंत का बयान चर्चा में है। सोशल मीडिया पर पंत का वीडियो वायरल भी हो रहा है। फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया कई साल बाद टेस्ट सीरीज में भाग लेगी।

IPL 2025 - 2025-06-06T150438.429

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। हालांकि इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भाग नहीं लेंगे। क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी ने टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऐसा कई साल बाद होने वाला है, जब रोहित और विराट एक साथ भारत की ओर से टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। रोहित के संन्यास के बाद ऋषभ पंत ने उन्हें याद किया है। उन्होंने कहा है कि मैदान पर हिटमैन की याद आने वाली है।

पंत ने रोहित को याद किया

5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना हो चुकी है। पहला मैच 20 जून से खेला जाना है। इंग्लैंड रवाना होने के दौरान एक फैन ने पंत से पूछ लिया कि रोहित शर्मा आज कल कहां है। इस सवाल का जवाब देते हुए पंत ने कहा कि रोहित भाई गार्डन में घूम रहे हैं। उनके गार्डन की याद आएगी। याद दिला दें कि रोहित शर्मा ने एक टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को कहा था कि कोई गार्डन में नहीं घूमेगा, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था। हालांकि पंत भी उसी क्षण को याद कर रोहित के बारे में ऐसा बोल रहे थे।

ऋषभ पंत चुने गए हैं उपकप्तान

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है, जबकि उपकप्तानी का जिम्मा ऋषभ पंत को दिया गया है। गिल और पंत पर इंग्लैंड दौरे के लिए अहम जिम्मेदारी दी गई है। दोनों भारत के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं। ये आने वाला समय तय करेगा।

भारत के खिलाफ इंग्लैंड टीम का स्क्वाड

बेन स्टोक्स (डरहम) – कप्तान, शोएब बशीर (समरसेट), जैकब बेथेल (वार्विकशायर), हैरी ब्रूक,(यॉर्कशायर), ब्राइडन कार्से (डरहम), सैम कुक (एसे), जैक क्रॉली (केंट), बेन डकेट,(नॉटिंघमशायर), जेमी ओवरटन (सरे), ओली पोप (सरे),जो रूट (यॉर्कशायर), जेमी स्मिथ (सरे), जोश टंग (नॉटिंघमशायर), क्रिस वोक्स (वार्विकशायर)।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद, सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ