Rinku Singh Bowling UP T20 League 2024: यूपी टी-20 लीग ने कई युवा खिलाड़ियों को मंच दिया है। इसमें परफॉर्म कर चुके कई खिलाड़ियों को आईपीएल में मौका दिया गया है। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह इस लीग में नई भूमिका में नजर आ रहे हैं। रिंकू मेरठ मेवरिक्स की कप्तानी करते नजर आ रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम एक मुकाबला जीत चुकी है और वह इस बार टाइटल जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। रिंकू इस लीग में अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। रिंकू ने इस लीग के बारे में न्यूज 24 से खास बातचीत की।
बड़ा मंच साबित हो रही यूपी टी-20 लीग
रिंकू ने कहा- इस लीग में काफी लड़कों को टैलेंट दिखाने का मौका मिला है। जैसे समीर रिजवी और स्वास्तिक चिकारा जैसे खिलाड़ियों को IPL जैसा बड़ा मंच मिला है। समीर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और स्वास्तिक को दिल्ली कैपिटल्स (DC) में चुना गया। उन्हें देख कई खिलाड़ियों को मोटिवेशन मिला है। ऐसे में यूपी टी-20 लीग यंग टैलेंट के लिए बड़ा मंच साबित हो रही है।
ये भी पढ़ें: UP T20 League 2024: ध्रुव जुरेल की पारी बेकार, शिवा सिंह ने मचाया तूफान, काशी रुद्रास ने गोरखपुर लायंस को रौंदा
यूपी टी-20 लीग में करूंगा बॉलिंग
रिंकू ने गेंदबाजी के बारे में कहा- मैं नेट्स में गेंदबाजी करता हूं। डोमेस्टिक क्रिकेट में भी मैंने विकेट लिए हैं। रिंकू ने अपनी बॉलिंग की यादों को ताजा करते हुए कहा कि एक बार मैंने विपक्षी टीम के बल्लेबाज आदित्य तारे को 99 रन पर आउट किया था। उनका कैच स्लिप में पकड़ा गया था। ये मेरा यादगार विकेट है। रिंकू ने आगे कहा कि आप मुझे आगे बॉलिंग करते देखोगे। मुझे इंटरनेशनल क्रिकेट में भी विकेट मिल चुके हैं। अब मैं बॉलिंग में और मेहनत करूंगा। यूपी टी-20 लीग में भी आप मुझे गेंदबाजी करते देखेंगे।
ये भी पढ़ें: Video चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज ने पलट दिया मैच का रुख, गेंदबाजों को चटाई धूल
सुरेश रैना मेरे आदर्श
रिंकू ने आईपीएल में गेंदबाजी के सवाल पर कहा- अभी यूपी टी-20 लीग में मेहनत करूंगा। आईपीएल में गेंदबाजी के बारे में मैंने नहीं सोचा है। रिंकू ने अपने आइडल के बारे में बताते हुए कहा- मैंने शुरू से ही सुरेश रैना को फॉलो किया है। वह मेरे आदर्श रहे हैं। मैं उन्हें देखकर ही बड़ा हुआ हूं। वह कल आ रहे हैं और मेरे लिए परफ्यूम भी ला रहे हैं।
आप क्रिकेट को हल्के में नहीं ले सकते
रिंकू ने एक सवाल के जवाब में कहा- आपको क्रिकेट में फोकस रहना पड़ता है। बिना फोकस के कुछ नहीं हो सकता। अगर आप क्रिकेट को हल्के में लेंगे तो क्रिकेट आपको हल्के में लेना शुरू कर देगा। आप जितना रेस्पेक्ट क्रिकेट को देंगे, वह आपको वापस देगा।
मुझे कप्तानी नहीं आती
रिंकू ने इंटरनेशनल में अपनी बैटिंग पोजिशन बदलने के सवाल पर कहा- मेरी शुरू से ही यही पोजिशन रही है। वन डाउन में मेरी जगह नहीं बनती। मैं अंडर-16 से ही 5 या 6 नंबर पर खेलता आ रहा हूं। इस नंबर पर खेलने में मजा आता है। कभी ओपनिंग करने का नहीं सोचा। लोकल टूर्नामेंट्स में कभी-कभी मैं ओपनिंग करता हूं। रिंकू ने कहा- मुझे कप्तानी करनी नहीं आती क्योंकि इंटरव्यू देना नहीं आता। अब मैं मेरठ की कप्तानी कर रहा हूं। देखते हैं कैसा एक्सपीरियंस रहता है।
संबंधित खबरें
क्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
3 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
4 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
5 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
5 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
7 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
7 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
8 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
9 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines