रिंकू सिंह ने गुड न्यूज पर स्टाफ को बांटे पैसे, करोड़ों में खरीदा नया घर
Rinku Singh: रिंकू सिंह ने हाल ही में नया घर खरीदा था, उन्होंने अपने नए घर का गृह प्रवेश किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

Rinku Singh: इन दिनों भारत के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिंकू समाजवार्दी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से शादी करने वाले हैं। शादी से पहले रिंकू नए घर में शिफ्ट हुए हैं। कुछ महीने पहले रिंकू के नए घर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब रिंकू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्टार खिलाड़ी स्टाफ को पैसे बांटते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल रिंकू सिंह ने नए घर में गृह प्रवेश किया। इस दौरान रिंकू ने शेफ, वेटर समेत सभी स्पोर्ट स्टाफ को पैसे भी दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रिंकू नोटों की गड्डी लिए हुए कुर्सी पर बैठे हैं और वह एक के बाद एक सभी स्टाफ को पैसे दे रहे हैं। पैसे बांटने के बाद रिंकू बचे हुए पैसे को अपने पास रखते हैं। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी चर्चा में आ चुका है। फैंस भी रिंकू की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि स्टार खिलाड़ी ने नया घर अलीगढ़ में खरीदा है, जिसकी कीमत 3.5 करोड़ रुपये है।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: पहले मैच में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, स्टार खिलाड़ी पर लटकी तलवार
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: