रिकी पोंटिंग ने खत्म की डिबेट, 'फैब 4' के इस खिलाड़ी को बताया पीढ़ी का बेस्ट बल्लेबाज

Ricky Ponting: दुनिया के ‘फैब 4’ बल्लेबाजों को लेकर अकसर बहस होती रहती है। अब महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने ‘फैब 4’ में से अपना फेवरेट खिलाड़ी बताया है।

Ricky Ponting Virat Kohli Steve Smith

Ricky Ponting Virat Kohli Steve Smith

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ बुधवार को शानदार शतक जड़ा। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान टेस्ट में दस हजार रन पूरे किए और इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग, एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ की लिस्ट में भी शामिल हो गए। उनकी इस उपलब्धि के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने उनकी जमकर तारीफ की है। दुनिया के चार बेस्ट बल्लेबाज ‘फैब फोर’ के अहम सदस्य स्मिथ द्वारा अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ने के बाद पोंटिंग का मानना ​​है कि वो अपनी पीढ़ी के बेस्ट खिलाड़ी माने जाने के हकदार हैं।

विज्ञापन

पोंटिंग ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ के हवाले से कहा कि स्मिथ के आंकड़े इस बात का मजबूत प्रमाण हैं कि वह विराट कोहली, केन विलियमसन और जो रूट से आगे अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, ‘क्या वह अपनी पीढ़ी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है? इसके खिलाफ बहस करना मुश्किल है। जो रूट अब दूसरे नंबर पर हैं और केन विलियमसन का रिकॉर्ड भी बेहतरीन है। मुझे लगता है कि रूट के पिछले कुछ सालों के प्रदर्शन ने उन्हें फिर से ऊपर ला दिया है।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘पांच या छह साल पहले जब ये चार बड़े खिलाड़ी उभरे थे, जिनमें विराट कोहली भी शामिल थे। वो अब शायद सबसे निचले पायदान पर पहुंच गए हैं, क्योंकि उन्होंने अन्य खिलाड़ियों की तरह शतक नहीं बनाए थे, लेकिन उन्होंने पिछले चार सालों में 19 शतक बनाए हैं।’

विज्ञापन

स्मिथ ने रचा इतिहास

स्मिथ टेस्ट में दस हजार बनाने की उपलब्धि अपने नाम करने वाले पांचवें सबसे तेज खिलाड़ी हैं, उन्होंने 205 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। उनसे आगे केवल महान ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा और पोंटिंग हैं। वैसे तो खिलाड़ियों के लिए घरेलू मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए ढेर सारे रन बनाना आम बात है, लेकिन स्मिथ ने खुद को हर तरह के हालात में खेलने वाला खिलाड़ी साबित किया है।

ऐसा है स्टीव स्मिथ का करियर

उनके टेस्ट करियर में बनाए लगभग आधे रन विदेशी परिस्थितियों में 53 की औसत से आए हैं। विदेशों में 57 टेस्ट मैचों में स्मिथ ने 53.51 की औसत से 5084 रन बनाए हैं, जिसमें 17 शतक और 22 फिफ्टी शामिल हैं। इस दौरान उनका हाई-स्कोर स्कोर 215 रन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ