हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

RCB vs LSG Head To Head: अपनी पुरानी टीम से भिड़ेंगे केएल राहुल, जरा भी आसान नहीं होगी जीत

IPL 2024 के 15वें मैच में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से।

RCB vs LSG Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 15वें मुकाबले में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मैच RCB के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में अब तक 1-1 मैच जीता है। ऐसे में फाफ डु प्लेसिस और केएल राहुल की कोशिश दूसरी जीत दर्ज करने पर होगी। केएल राहुल अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के सामने होंगे, ऐसे में वह पॉइंट्स टेबल में लखनऊ की स्थिति में सुधार करना चाहेंगे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की हालत खस्ता नजर आती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL में अब तक 4 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान RCB ने 3 मुकाबले फतेह किए हैं, वहीं LSG को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली है। ऐसे में मंगलवार को होने वाले मुकाबले में केएल राहुल हार के अंतर को भी कम करना चाहेंगे। बता दें कि RCB ने लखनऊ के विरुद्ध पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी मैच जीते हैं। दूसरी ओर LSG को लक्ष्य का पीछा करते हुए एक मात्र जीत मिली है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम ने अपने होम ग्राउंड पर अब तक 86 मैच खेले हैं। इस दौरान RCB को 40 में जीत मिली है और 41 में हार का मुंह देखना पड़ा है। साथ ही 1 मैच टाई और 4 बेनजीता भी रहे हैं। अपने घरेलू मैदान पर RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 मैच और लक्ष्य का पीछा करते हुए भी इतने ही मैच जीते हैं। दूसरी ओर LSG ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 1 ही मैच खेला है और इसे अपने नाम भी किया है। लखनऊ ने लक्ष्य का पीछा करते हुए यह मुकाबला जीता था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2024: बीच सीजन में ही राजस्थान के स्टार खिलाड़ी ने किया बड़ा बदलाव, जानें क्यों उठाया ये कदम?

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: WC में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन से उतरेगी भारतीय सलामी जोड़ी! ये प्लेयर हो सकते रोहित के जोड़ीदार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola