T20 World Cup 2024: WC में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन से उतरेगी भारतीय सलामी जोड़ी! ये प्लेयर हो सकते रोहित के जोड़ीदार

IPL 2024 के बार टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत होगी। अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट का 1 जून से आगाज होगा।

T20 World Cup 2024 Shikhar Dhawan Ishan Kishan Rohit Sharma

1 जून से शुरू होगा टी20 विश्व कप 2024। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया।

विज्ञापन

T20 World Cup 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के बाद टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत होगी। अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट का 1 जून से आगाज होगा। IPL में अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर सिलेक्टर्स की नजर है। ऐसे में IPL 2024 के दौरान ही विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया जाएगा। विश्व कप में भारतीय सलामी जोड़ी लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतर सकती है। 2 खिलाड़ी रोहित शर्मा के जोड़ीदार होने का दावा ठोक रहे हैं।

गिल या जायसवाल थे रोहित के जोड़ीदार

बीते कुछ समय से भारतीय टीम रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल या फिर शुभमन गिल के साथ पारी का आगाज कर रही है। ऐसे में भारतीय सलामी जोड़ी में दोनों ही राइट हैंड बैटर होते हैं। हालांकि, ज्यादातर टीमों की कोशिश मैदान पर लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के साथ उतरने की होती है। ऐसे में विश्व कप जैसे अहम इवेंट में भारतीय टीम की सलामी जोड़ी में लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन देखने को मिला सकता है।

विज्ञापन

धवन या ईशान को मिल सकता मौका

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि रोहित शर्मा टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान होंगे। ऐसे में ये बात तो तय है कि रोहित पारी का आगाज करेंगे। रोहित के जोड़ीदार के रूप में शिखर धवन या ईशान किशन में से किसी एक बल्लेबाज को मौका मिला सकता है। दोनों ही बल्लेबाज IPL 2024 में अब तक शानदार लय में नजर आए हैं।

अच्छी लय में दिख रहे दोनों बल्लेबाज

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मैच में आक्रामक बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 140 की शानदार स्ट्राइक रेट से 50 गेंदों पर 70 रन जड़ दिए थे। इस दौरान गब्बर ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए थे। धवन लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में IPL 2024 में अच्छा प्रदर्शन उन्हें विश्व कप का टिकट दिला सकता है।

विज्ञापन

ईशान किशन का प्रदर्शन

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने बल्ले से जौहर दिखाया था। उन्होंने मुंबई को तेज शुरुआत दिलाई थी और 13 गेंदों पर 34 रन जड़ दिए थे। अपनी इस पारी में ईशान ने 2 चौकों के साथ ही 4 छक्के भी लगाए थे। टूर्नामेंट में अगर ईशान का बल्ला चलता है तो वह विश्व कप स्क्वॉड में जगह बना सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ