IPL 2024: बीच सीजन में ही राजस्थान के स्टार खिलाड़ी ने किया बड़ा बदलाव, जानें क्यों उठाया ये कदम?

IPL 2024: आईपीएल 2024 के बीच राजस्थान रॉयल्स के एक स्टार खिलाड़ी ने अपना नाम बदलने का फैसला किया है। दरअसल 13 साल से सब इस खिलाड़ी का नाम गलत लिखते आ रहे हैं। वहीं अब इस खिलाड़ी नाम चेंज करने की वजह भी बताई है।

ipl 2024 jos buttler officially changes his name rajasthan royals

ipl 2024 jos buttler officially changes his name rajasthan royals Image Credit: Social Media

विज्ञापन

IPL 2024: आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स टीम की शानदार शुरुआत रही है। टूर्नामेंट में अभी तक संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही टीम ने जीत हासिल की है। फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान तीसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं अब आईपीएल 2024 के बीच राजस्थान के एक स्टार खिलाड़ी ने बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। दरअसल इस खिलाड़ी ने अपना नाम बदलने का फैसला किया है। जिसकी वजह भी इस खिलाड़ी ने बताई है कि आखिर क्यों उनको अपना नाम बदलना पड़ रहा है।

क्यों बदलना पड़ा नाम?

दरअसल इंग्लैंड के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान और राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने आधिकारिक तौर अपना नाम बदलने का फैसला किया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी इसका ऐलान करते हुए जोस बटलर के एक वीडियो को शेयर किया है। जिसमें बटलर अपना नाम बदलने की वजह का जिक्र कर रहे हैं।

विज्ञापन

वीडियो में जोस बटलर ने बताया कि लोग उनको गलत नाम से पुकारते हैं यहां तक उनके मेडल पर भी नाम गलत लिखा होता है। वहीं उनकी मां भी गलत नाम लिखने लगी है। आगे उन्होंने कहा कि 13 साल इंग्लैंड के लिए खेलने और 2 विश्व कप जीतने के बाद अब उनको इसका समाधान मिला है अब वो आधिकारिक जोश बटलर है।

आईपीएल 2024 में नहीं मिली अच्छी शुरुआत

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने काफी शानदार शुरुआत करते हुए अपने दोनों मैचों में जीत हासिल की है लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज जोश बटलर अभी तक अपनी लय में दिखाई नहीं दिए हैं। जोश बटलर को बल्लेबाजी के दौरान काफी संघर्ष करते हुए देखा गया है। अभी तक बटलर के बल्ले से एक भी शानदार पारी नहीं निकली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ