RCB Vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 68वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हो रही है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। प्लेऑफ के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। CSK अगर आज जीतती है तो आसानी से अंतिम-4 में जगह पक्की कर लेगी। वहीं RCB को बड़े अंतर से जीतना बेहद जरूरी है। चेन्नई की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ है। मोईन अली की जगह मिचेल सेंटनर ने ली है। वहीं RCB ने कोई बदलाव नहीं किया है।
17वें सीजन में अब तक प्रदर्शन
17वें सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 13 मैच खेले हैं और 7 में जीत दर्ज की है। 6 में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 14 अंकों के साथ टीम अभी पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। दूसरी ओर इस सीजन की शुरुआत में खराब प्रदर्शन करने वाली RCB ने दमदार वापसी की। टीम ने अब तक 13 मुकाबले खेले हैं और 6 पर कब्जा जमाया है। RCB के 12 अंक हैं और टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में आंकड़े
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हेड टू हेड की बात करें तो CSK भारी पड़ती है। दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 32 मैच खेले गए हैं। इस दौरान चेन्नई ने 22 मैच जीते हैं, वहीं बेंगलुरु को सिर्फ 10 में जीत मिली है। IPL 2024 के पहले मैच में RCB और CSK टकराई थी। इस मैच में चेन्नई ने बेंगलुरु को 6 विकेट से मात दी थी। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने अब तक 90 मैच खेले हैं और 43 में जीत दर्ज की है। 43 में उन्हें हार मिली है और 4 मैच बेनतीजा रहे हैं। इस मैदान पर CSK ने 11 मैच खेले हैं और 6 में विजय प्राप्त की है। 4 में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा और 1 मुकाबला बेनतीजा रहा।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महेश तीक्षणा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल।
ये भी पढ़ें: RCB vs CSK: लाल-पीले रंग में रंगीं बेंगलुरु की सड़कें, फैंस के जबर्दस्त क्रेज से लगा जाम
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली ने अप्रैल में ही कर लिया था बैग पैक, वापसी पर दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
1 hr agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
2 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
3 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
11 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
11 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
11 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
12 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
12 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
12 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines